फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi said BJP PDP government in Jammu and Kashmir was mahamilavati

पीएम मोदी ने कहा, पता नहीं कौन चला रहा है पाकिस्तान की सरकार?

Fri, 05 Apr 2019 11:25 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: sapna singla Updated Fri, 05 Apr 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
PM Modi said BJP PDP government in Jammu and Kashmir was mahamilavati
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान होने में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी है। एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में प्रधानमंत्री ने चुनावी रणनीतियों से लेकर गांधी-नेहरू परिवार, राम मंदिर, कांग्रेस के घोषणापत्र, राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी की राजनीति को लेकर भी बातचीत की। पीएम मोदी ने भगोड़े नीरव मोदी, मेहुल चोकसी, विजय माल्या के साथ मुसलमानों से भाजपा के रिश्ते पर भी खुलकर चर्चा की।

विज्ञापन

 

पता नहीं कौन चला रहा है पाकिस्तान सरकार 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को लेकर कहा कि पता ही नहीं चलता कि वहां कौन सरकार चला रहा है। चुनी हुई सरकार चलाती है, आईएसआई चलाती, सेना चलाती है या जो लोग पाकिस्तान से भागकर विदेशों में बैठे हैं वो चलाते हैं। इसलिए किससे बात करें यह चिंता का विषय है। यदि पाकिस्तान आंतकवाद को बढ़ावा देना बंद कर दे तो हम उससे बातचीत करने के लिए तैयार हैं। ये साधारण सी बात है। वह तय कर ले कि आतंकवाद को बढ़ावा नहीं देना है।

विज्ञापन

पीएम मोदी का मुसलमानों से रिश्ता क्या है?

मुसलमानों के साथ अपने रिश्ते को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा, ' मैं एक अनुभव बताता हूं जब मनमोहन सिंह की सरकार में एक सच्चर समिति बनाई गई थी। जब यह समिति गुजरात आई तो उन्होंने मुझसे पूछा कि आपकी सरकार ने मुसलमानों के लिए क्या किया तो मैंने कहा कि मेरी सरकार ने मुसलमानों के लिए कुछ नहीं किया और न करेगी। मेरी सरकार गुजरात के नागरिकों के लिए काम करती है और काम करेगी। मेरा मंत्र है सबका साथ सबका विकास। जब मैं कहता हूं कि 2022 तक हिंदुस्तान के सभी परिवारों के लिए पक्का घर बनवाउंगा तो क्या मुझे यह कहना चाहिए कि मैं मुसलमानों, यादवों, दलितों के लिए पक्का घर बनवाउंगा। देश के शासकों को अलगाववादी विचारों से मुक्त होना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

वायनाड और अमेठी से राहुल के चुनाव लड़ने पर बोले पीएम

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दो सीटों से चुनाव लड़ने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिस कांग्रेस ने देश के टुकड़े किए, कांग्रेस ने राजनीति के लिए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का झगड़ा करवाया। वह चुनाव कहां से लड़े और कहां से नहीं यह मेरा विषय नहीं है। वह उनकी पार्टी का विषय है। भारत के संविधान ने उन्हें मौका दिया है। मगर जिस तरह से उन्हें जाना पड़ा वह चर्चा हमने शुरू नहीं की थी।

कांग्रेस के घोषणापत्र पर ये बोले पीएम

कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी ने परमाणु ऊर्जा संयंत्र के खिलाफ आंदोलन करने वाले 6000 से ज्यादा लोगों को देशद्रोह के कानून में जेल भेज दिया क्यों? आज वह दुनिया को उपदेश दे रही है। आप चाहेंगे कि देश के टुकड़े होंगे जैसी बातों को बल मिले? आप चाहते हैं कि भारत के तिरंगे झंडे को कोई रौंद दे, राष्ट्रगान का अपमान करे? आंबेडकर की मूर्ति तोड़ दे? इन चीजों को रोकने के लिए क्या करोगे?'

आगे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की भूमिका क्या होगी?

'आने वाली सरकार में अमित शाह सरकार में नंबर दो के पद पर रहेंगे' इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि शाह एक-डेढ़ साल से राज्यसभा के सदस्य थे। यदि वह सरकार में आना चाहते तो आ सकते थे। तब भी मंत्री बन सकते थे। यह बेकार की बाते हैं।
 

जम्मू-कश्मीर में पीडीपी-भाजपा की सरकार मिलावटी

प्रधानमंत्री ने जम्मू कश्मीर में पीडीपी के समर्थन से सरकार बनाने को लेकर कहा, 'जिस दिन हमने गठबंधन किया उस समय मुफ्ती मोहम्मद सईद साहब थे, वह एक वरिष्ठ, अनुभवी और परिपक्व नेता थे। वह चीजों को समझते थे। हमारी विचारधाराएं अलग थीं। एक प्रकार से मिलावट वाला ही कार्यक्रम था हमारा। किसी परिस्थिति में यह सरकार बन ही नहीं सकती थी। यदि नेशनल कांफ्रेंस उस समय मुफ्ती साहब को सहयोग दे देती तो हम विपक्ष में रहने के लिए तैयार थे। हमने इसका इंतजार किया और तीन महीने तक सरकार नहीं बनाई।'

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, 'हमने सरकार को चलाने की कोशिश की और कई अच्छे काम भी किए। मगर मुफ्ती साहब चले गए। अब महबूबा जी के साथ काम करना था। महबूबा के काम करने का तरीका अलग था। फिर एक महत्वपूर्ण मुद्दा आया जिसके कारण सरकार टूटी। हमारा साफ तौर पर यह मानना था कि जम्मू-कश्मीर में स्थानीय निकाय, पंचायत, नगरपालिका के चुनाव होने चाहिए। वहां की जनता को अपना कारोबार करने का हक दिया जाना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed