{"_id":"5b72f47f42c7922d551bc426","slug":"pm-modi-s-positive-step-to-call-imran-high-commissioner-to-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी का इमरान को फोन करना सकारात्मक कदम : पाक उच्चायुक्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी का इमरान को फोन करना सकारात्मक कदम : पाक उच्चायुक्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 14 Aug 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के भावी प्रधानमंत्री इमरान खान को चुनाव में जीत के बाद शुभकामनाएं देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के फोन को भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त ने सकारात्मक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसे कदमों से रिश्तों में बेहतरी की उम्मीद है। पाकिस्तानी उच्चायुक्त सोहेल महमूद दिल्ली में अपने देश के 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
आयोजन के दौरान उन्होंने पाकिस्तान का झंडा फहराया। इस मौके पर पाकिस्तान का राष्ट्रगान भी बजाया गया। पाकिस्तान उच्चायुक्त स्कूल के छात्रों ने इस मौके पर रंगारंग प्रस्तुति दी। प्रधानमंत्री मोदी ने 30 जुलाई को इमरान खान से बात की थी। 25 जुलाई को हुए चुनावों में उनकी पार्टी सबसे बड़े दल के तौर पर उभरी थी।
विज्ञापन
इमरान का पाकिस्तान का अगला प्रधानमंत्री बनना तय है। मोदी ने खान से बात करते हुए उम्मीद जताई थी कि पड़ोसी देश में लोकतंत्र की जड़ें और गहरी होंगी। खान के 18 अगस्त को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने की उम्मीद है।
विज्ञापन