फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi's meetings with Putin, Zelenskyy 'beginnings of communication process': Jaishankar

Russia-Ukraine: जयशंकर का दावा, पीएम मोदी की पुतिन और जेलेंस्की के साथ मुलाकातें 'बातचीत प्रक्रिया की शुरुआत'

Sat, 05 Oct 2024 10:38 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 05 Oct 2024 10:38 PM IST
सार

Russia-Ukraine: यूक्रेन संघर्ष में मध्यस्थता में भारत की भूमिका पर एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्री ने कहा, हम क्या करने की कोशिश कर रहे हैं? आपको जरूरी नहीं कि मध्यस्थता करनी पड़े, कभी-कभी आपको बातचीत करनी पड़ती है।

विज्ञापन
PM Modi's meetings with Putin, Zelenskyy 'beginnings of communication process': Jaishankar
एस. जयशंकर, विदेश मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस और यूक्रेन के शीर्ष नेताओं के साथ मुलाकातें गंभीर संघर्ष में उलझे दो देशों के बीच बातचीत प्रक्रिया की शुरुआत थीं, जिसके बहुत बड़े परिणाम हुए हैं।
विज्ञापन


'पीएम मोदी दोनों देशों से बात करने रखते हैं क्षमता'
एक समाचार चैनल से बातचीत करते हुए जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उन बहुत कम विश्व नेताओं में से एक हैं, जिनमें दोनों नेताओं से बात करने की क्षमता है, जो उन पर विश्वास करते हैं। यूक्रेन संघर्ष में मध्यस्थता में भारत की भूमिका पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, हम क्या करने की कोशिश कर रहे हैं? आपको जरूरी नहीं कि मध्यस्थता करनी पड़े, कभी-कभी आपको बातचीत करनी पड़ती है। हम वास्तव में, एक साथ दो देशों से बात कर रहे हैं, जो एक-दूसरे के साथ संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन


'जेलेंस्की के साथ तीन, पुतिन के साथ एक बैठक की'
एस. जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ कम से कम तीन और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक बैठक की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भी सितंबर में पुतिन से मुलाकात की और उन्हें मोदी की जेलेंस्की के साथ चर्चा के बारे में जानकारी दी। विदेश मंत्री ने कहा, जाहिर है कि यह बातचीत इस बात पर केंद्रित है कि संघर्ष किस बारे में है। एनएसए डोभाल का रूस जाना जरूरी था, ताकि रूसियों को पता चले कि प्रधानमंत्री ने जेलेंस्की से क्या बात की। उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष तीसरे वर्ष में प्रवेश कर चुका है और इसने दुनिया भर में भारी मानवीय लागत और बड़े आर्थिक परिणाम दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्री जयशंकर ने पीएम मोदी की तारीफ
उन्होंने ने कहा, आप या तो इस संघर्ष को देख सकते हैं और कह सकते हैं कि हममें से कोई भी इसके बारे में कुछ नहीं कर सकता और कह सकते हैं कि यह जब खत्म होगा, तब खत्म हो जाएगा। या आप कह सकते हैं कि मैं उन कुछ देशों में से एक हूं या हमारे मामले में उन कुछ प्रधानमंत्रियों में से एक हूं, जो वहां बोलने की क्षमता रखते हैं और दोनों पक्ष उन पर भरोसा करते हैं और देखते हैं कि इन बातचीत से कुछ होता है या नहीं।


विश्व के नेता कर रहे भारत की तारीफ- जयशंकर
उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि यह एक बातचीत प्रक्रिया की शुरुआत है। यह कहां ले जाएगा, मैं अभी उस बिंदु पर नहीं पहुंचा हूं। जयशंकर ने कहा कि विश्व के नेता भारत की तरफ से किए जा रहे कार्यों का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, लोग आज बहुत खुश हैं। वे कहते हैं कि आपके पास प्रधानमंत्री मोदी जैसा व्यक्ति है जो दोनों राजधानियों में जाने और उस तरह का संवाद करने की क्षमता रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed