फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi's Laos visit MEA says We attach great significance to all ASEAN-related mechanisms

MEA: आज वियनतियाने के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी; लाओस के पीएम और अन्य नेताओं के साथ होंगी द्विपक्षीय बैठकें

Wed, 09 Oct 2024 08:40 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 09 Oct 2024 08:40 PM IST
सार

विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार ने कहा कि यह दसवां मौका होगा जब प्रधानमंत्री आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री अन्य नेताओं के साथ भारत-आसियान संबंधों में प्रगति का आकलन करने के साथ ही संबंधों के भविष्य की दिशा निर्धारित करेंगे।

विज्ञापन
PM Modi's Laos visit MEA says We attach great significance to all ASEAN-related mechanisms
पीएम मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए 10-11 अक्तूबर को लाओ पीडीआर की यात्रा पर होंगे। इनकी मेजबानी लाओ पीडीआर कर रहा है। प्रधानमंत्री की यात्रा से पहले बुधवार को विदेश मंत्रालय ने उनके दौरे को लेकर अहम जानकारी दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत आसियान से संबंधित सभी तंत्रों को बहुत महत्व देता है। प्रधानमंत्री अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान लाओ पीडीआर के प्रधानमंत्री सोनेक्से सिपांडोन और अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार ने कहा कि यह दसवां मौका होगा जब प्रधानमंत्री आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री अन्य नेताओं के साथ भारत-आसियान संबंधों में प्रगति का आकलन करने के साथ ही संबंधों के भविष्य की दिशा निर्धारित करेंगे। उन्होंने कहा कि लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक (पीडीआर) के पीएम सिपांडोन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी वियनतियाने के दौरे पर जा रहे हैं।
विज्ञापन


मजूमदार ने कहा कि पीएम मोदी और सिपांडोन के बीच दिपक्षीय बैठक होगी। भारत का लाओ पीडीआर के साथ घनिष्ठ, मित्रवत, ऐतिहासिक और सभ्यागगत संबंध है। इसमें सांस्कृतिक स्थलों की बहाली, क्षमता निर्माण और बिजली परियोजना जैसे कई क्षेत्र शामिल हैं। पीएम की अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक के सवाल पर मजूमदार ने कहा कि ऐसा आमतौर पर होता है। अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों और बैठकों से इतर, प्रधानमंत्री कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। इन सभी पर काम चल रहा है, और कार्यक्रम तय होने के बाद जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 देशों का संगठन है आसियान
दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ यानी आसियान 10 देशों का संगठन है। इसमें भारत के अलावा, लाओ पीडीआर, इंडोनेशिया., मलयेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, वियतनाम, कंबोडिया और ब्रुनेई दारएस्सलाम शामिल हैं। वर्तमान में इसका अध्यक्ष लाओ पीडीआर है।


पीएम की लाओस यात्रा के दौरान म्यांमार संघर्ष पर चर्चा की उम्मीद
विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लाओस की आगामी यात्रा के दौरान म्यांमार में चल रहे संघर्ष पर चर्चा होने की उम्मीद है और भारत इस बात पर अड़ा हुआ है कि स्थिति को सुलझाने के लिए बातचीत ही एकमात्र रास्ता है। बुधवार को प्रेस वार्ता में जयदीप मजूमदार ने कहा, म्यांमार, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के संदर्भ में, यह मुद्दा उठेगा, हमें उम्मीद है क्योंकि यह वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ विदेश मंत्रियों के स्तर पर भी उठ चुका है, इसलिए हमें उम्मीद है कि इस पर भी चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed