फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi's Big Four Cabinet Ministers Show Frugality at Refurbishing, Others Generous

ऑफिस 'चमकाने'  में मोदी सरकार के 23 मंत्रियों ने खर्च कर डाले 3.5 करोड़

Tue, 06 Sep 2016 10:57 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Sep 2016 10:57 AM IST
विज्ञापन
PM Modi's Big Four Cabinet Ministers Show Frugality at Refurbishing, Others Generous
पीएम नरेंद्र मोदी
नरेंद्र मोदी सरकार के चार मंत्रियों वित्त मंत्री अरुण जेटली, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने अपने ऑफिस की साज-सज्जा पर एक भी पैसा नहीं खर्च किया। लेकिन सरकार में जूनियर मंत्रियों और अन्य मामलों का कामकाज संभाल रहे मंत्रियों ने इसके लिए करोड़ों रुपए खर्च डाले। मोदी सरकार के पहले दो सालों के दौरान 23 मंत्रियों ने ऑफिस रेनोवेशन पर करीब 3.5 करोड़ रुपए खर्च कर डाले। ऑफिस की साज-सज्जा पर लाखों खर्च करने वालों में वे भी शामिल हैं, जिनके विभाग या तो बदले गए हैं या अब मंत्रिमंडल से बाहर हैं। 
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार इकनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक, आरटीआई के तहत पूछे गए सवाल के जवाब में यह जानकारी हासिल हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्रियों ने ऑफिस की साज-सज्जा सुधार या बेहतर वॉशबेसिन से लेकर डिजायनर ग्लास पार्टिशन बनाने या वुडन फ्लोरिंग में यह पैसा खर्च किया है।  
विज्ञापन

किन मंत्रियों ने खर्च किए ज्यादा पैसे?

PM Modi's Big Four Cabinet Ministers Show Frugality at Refurbishing, Others Generous
राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़
जिन 23 मंत्रियों के बारे में जानकारी आरटीआई के तहत दी गई है उनमें ऑफिस रोनेवेशन पर ज्यादा पैसे खर्च करने वालों में स्मृति ईरानी, चौधरी वीरेंद्र सिंह, राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़, उपेंद्र कुशवाहा, रामशंकर कठेरिया, जगत प्रकाश नड्डा, सांवरलाल जाट और जितेंद्र सिंह शामिल हैं।

तब मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी और उनके दो जूनियर मंत्रियों के ऑफिस रेनोवेशन पर करीब 1.16 करोड़ रुपए खर्च हुए।  बताया गया है कि स्मृति ईरानी का अधिक पैसा एक नया कॉन्फ्रेंस रूम बनाने में लगा। वहीं, चौधरी वीरेंद्र सिंह तब ग्रामीण विकास मंत्री थे और उन्होंने फ्लोरिंग और सीलिंग के काम पर करीब 70 लाख रुपए खर्च किए।
 

मॉड्युलर फर्नीचर पर लगा दिए 10.60 लाख

PM Modi's Big Four Cabinet Ministers Show Frugality at Refurbishing, Others Generous
वीरेंद्र सिंह
सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़, रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री हंसराज गंगाराम अहीर और खान राज्य मंत्री विष्णु देव ने ऑफिस की साज-सज्जा पर पैसे खर्च किए। तब स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने 22.37 लाख रुपए खर्च किए। उन्होंने  मॉड्युलर फर्नीचर पर 10.60 लाख लगा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed