फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi road show in Nashik Maharashtra Also worshiped in Ramkund and Shri Kalaram Temple Updates

PM Modi: पीएम मोदी का नासिक में रोड शो; रामकुंड-कालाराम मंदिर में पूजा-अर्चना की,भक्तों संग झांझ-मंजीरा बजाया

Fri, 12 Jan 2024 12:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 12 Jan 2024 12:12 PM IST
सार

रोड शो के बाद पीएम मोदी गोदावरी नदी के तट पर स्थित रामकुंड पहुंचे, जहां उन्हें नासिक पुरोहित संघ के अध्यक्ष सतीश शुक्ला ने पारंपरिक पगड़ी भेंट की।

विज्ञापन
PM Modi road show in Nashik Maharashtra Also worshiped in Ramkund and Shri Kalaram Temple Updates
PM Modi - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शु्क्रवार को महाराष्ट्र पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले नासिक में रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार शामिल मौजूद थे। रोडशो के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने गोदावरी नदी किनारे स्थित रामकुंड में पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन

 

इसके बाद वे श्री कालाराम मंदिर पहुंचे और यहां भी पूजन किया। पीएम मोदी ने यहां वाद्य यंत्र (मंजीरा) भी बजाया। इसके बाद पीएम ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने यहां राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दो किलोमीटर लंबा रोड शो 35 मिनट तक चला
बता दें कि प्रधानमंत्री का रोड शो होटल मिर्ची चौक से शुरू हुआ। हजारों लोग प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए रोड शो वाले मार्गों पर मौजूद थे। इस दौरान अनेक कलाकारों और आदिवासियों ने प्रस्तुतियां दी। विशेष समूहों जैसे ‘नासिक ढोल’ ने भी कार्यक्रम पेश किया। रोड शो लगभग 35 मिनट तक चला और दो किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करने के बाद संत जनार्दन स्वामी महाराज चौक पर खत्म हुआ।
 
पीएम मोदी को पारंपरिक पगड़ी भेंट की गई
रोड शो के बाद पीएम मोदी गोदावरी नदी के तट पर स्थित रामकुंड पहुंचे, जहां उन्हें नासिक पुरोहित संघ के अध्यक्ष सतीश शुक्ला ने पारंपरिक पगड़ी भेंट की। प्रधानमंत्री ने वहां जल पूजन और आरती की। उन्होंने अखिल भारतीय स्वामी समर्थ गुरुकुल पीठ के प्रमुख अन्नासाहेब मोरे, नासिक स्थित कैलास मठ के स्वामी संविदानंद सरस्वती और भाजपा के आध्यात्मिक प्रकोष्ठ के तुषार भोसले से भी मुलाकात की।
 
कालाराम मंदिर में पूजा-अर्चना की
प्रधानमंत्री ने भगवान राम के प्रख्यात मंदिर कालाराम मंदिर में पूजा अर्चना की। यह मंदिर दो मार्च 1930 को बीआर आंबेडकर द्वारा मंदिर में दलितों के प्रवेश की मांग को लेकर शुरू किए गए विरोध प्रदर्शन के लिए भी जाना जाता है।
 


कालाराम मंदिर में 'स्वच्छता अभियान' में भी हिस्सा लिया
प्रधानमंत्री मोदी ने नासिक के कालाराम मंदिर में 'स्वच्छता अभियान' में भी हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने सभी से देश भर के मंदिरों में स्वच्छता गतिविधियां चलाने की भी अपील की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed