फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Reviewed the situation due to cyclone Amphan and assure all possible support from the Central Government

प्रधानमंत्री ने चक्रवात 'अम्फान' की तैयारियों का लिया जायजा, हर संभव मदद का दिया आश्वासन 

Mon, 18 May 2020 07:42 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 18 May 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
PM Modi Reviewed the situation due to cyclone Amphan and assure all possible support from the Central Government
प्रधानमंत्री ने चक्रवात 'अम्फान' की तैयारियों का लिया जायजा - फोटो : social media

बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न हो रहे चक्रवात 'अम्फान' को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की और इस तूफान को देखते हुए तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि प्रधानमंत्री ने स्थिति की समीक्षा की और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल द्वारा उठाए गए कदमों और लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


समीक्षा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'चक्रवात अम्फान से संबंधित स्थिति के बारे में तैयारियों की समीक्षा की गई। प्रतिक्रिया उपायों के साथ-साथ निकासी योजनाओं पर भी चर्चा की गई। मैं सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं और केंद्र सरकार से हर संभव सहायता का आश्वासन देता हूं।'
   

प्रतिक्रिया योजना पर प्रस्तुतीकरण के दौरान एनडीआरएफ के महानिदेशक ने सूचित किया कि एनडीआरएफ की 25 टीमों को तैनात किया गया है जबकि 12 अन्य को तैयार रखा गया है। बयान में बताया गया कि बल के प्रमुख ने बैठक में जानकारी दी कि देश के अन्य हिस्सों में एनडीआरएफ की 24 अन्य टीम को तैयार रखा गया है। 

आईएमडी ने बताया कि चक्रवात अम्फान ने सोमवार को महाचक्रवात का रूप धारण कर लिया और यह उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी की तरफ रूख कर सकता है और 20 मई को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में दीघा और हटिया द्वीप के बीच तटों से गुजर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed