फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi responds on pannun assassination plot on US soil India-US ties

'सबूतों को देखूंगा..': खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश पर PM मोदी का पहला बयान, US ने लगाए हैं आरोप

Wed, 20 Dec 2023 03:49 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 20 Dec 2023 03:49 PM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि वह मामले में मिले सबूतों को देखेंगे। हालांकि, प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि इन छोटी-मोटी घटनाओं से भारत और अमेरिका के रिश्तों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
PM Modi responds on pannun assassination plot on US soil India-US ties
Prime Minister Narendra Modi responded to the allegations of Pannun assassination - फोटो : Social Media

विस्तार

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली बार प्रतिक्रिया आई है। गौरतलब है कि इस मामले में अमेरिका ने भारत से जांच की मांग की है। इस घटना को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि वह मामले में मिले सबूतों को देखेंगे। हालांकि, प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि इन छोटी-मोटी घटनाओं से भारत और अमेरिका के रिश्तों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


बता दें कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी के अधिकारियों ने कुछ दिनों पहले ही अमेरिकी जमीन पर खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचे जाने का खुलासा किया था। अमेरिका की तरफ से आरोप लगाया गया था कि एक भारतीय शख्स ने पन्नू को मारने के लिए साजिश रची और वह भारत में एक सरकारी अफसर के संपर्क में था। इस मामले में भारतीय अधिकारी की पहचान का खुलासा नहीं किया गया। हालांकि, अमेरिका ने घटना पर भारत से जांच की मांग की थी।
विज्ञापन


अमेरिका के आरोपों का पीएम मोदी ने दिया जवाब
अमेरिका के इन्हीं आरोपों पर पीएम मोदी ने फाइनेंशियल टाइम्स से बात की। उन्होंने कहा कि अगर हमारे किसी नागरिक ने कुछ अच्छा या बुरा किया है तो हम इस मामले में जांच के लिए तैयार हैं। कानून के राज की तरफ हमारी पूरी प्रतिबद्धता है। प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही खालिस्तानी आतंक का मुद्दा उठाते हुए कहा, "विदेश में जिस तरह कुछ कट्टरपंथी संगठन गतिवधियां कर रहे हैं, उसे लेकर मैं चिंतित हूं। इस तरह के तत्व अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर लोगों को डराने और हिंसा भड़काने में शामिल रहते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत-अमेरिका के रिश्तों पर नहीं पड़ेगा कोई असर: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुसार इन आरोपों का भारत-अमेरिका के संबंध पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने कहा, 'इस रिश्ते को मजबूत करने के लिए मजबूत द्विदलीय समर्थन मौजूद है, जो एक स्थिर साझेदारी का स्पष्ट संकेत है। कुछ घटनाओं को दोनों देशों के राजनयिक संबंधों से जोड़ना मुझे अच्छा नहीं लगता है।'


मैनहट्टन की एक संघीय अदालत में अमेरिकी न्याय विभाग ने दायर अभियोग में भारतीय अधिकारी के खिलाफ आरोपों का उल्लेख किया था। अभियोग के अनुसार, भारतीय अधिकारी 50 वर्षीय भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता के साथ काम कर रहे थे, जिसे चेक गणराज्य के अधिकारियों ने इसी साल 30 जून को गिरफ्तार किया था। उन पर पन्नू की हत्या के लिए हत्यारे को पैसे देने का आरोप लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed