फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi releases Hindi translation of book Odisha Itihaas

ओडिशा इतिहास किताब का विमोचन, पीएम मोदी बोले- महताब जी जिस पार्टी से मुख्यमंत्री बने, उसी का विरोध कर जेल गए

Fri, 09 Apr 2021 01:13 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 09 Apr 2021 01:13 PM IST
सार

नई दिल्ली में ओडिशा इतिहास के हिंदी वर्जन का विमोचन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हरे कृष्ण महताब ऐसे व्यक्तित्व थे, जिन्होंने इतिहास बनाया भी, बनते देखा भी और उसे लिखा भी।

विज्ञापन
PM Modi releases Hindi translation of book Odisha Itihaas
पीएम मोदी ने किया पुस्तक विमोचन - फोटो : Ani

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ओडिशा इतिहास किताब का विमोचन किया । नई दिल्ली में ओडिशा इतिहास के हिंदी वर्जन का विमोचन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हरे कृष्ण महताब ऐसे व्यक्तित्व थे, जिन्होंने इतिहास बनाया भी, बनते देखा भी और उसे लिखा भी। वास्तव में ऐसे ऐतिहासिक व्यक्तित्व बहुत कम होते हैं। ऐसे महापुरुष खुद भी इतिहास के महत्वपूर्ण अध्याय होते हैं।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि ये किताब ऐसे साल में प्रकाशित हुई है जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी साल उस घटना को भी 100 साल पूरे हो रहे हैं, जब हरेकृष्ण महताब जी कॉलेज छोड़कर आजादी के आंदोलन से जुड़े। गांधी जी ने जब दांडी यात्रा की शुरुआत की थी तब हरे कृष्ण महताब जी ने इस यात्रा को ओडिशा में नेतृत्व किया था। 
विज्ञापन

 
महताब जी ने आजादी की लड़ाई में जीवन समर्पित किया- पीएम 
महताब जी ने आज़ादी की लड़ाई में अपना जीवन समर्पित कर दिया। कई महीनों तक उन्होंने जेल की सजा काटी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये बात आज के जनप्रतिनिधियों को हैरान कर सकती है कि जिस पार्टी से वो मुख्यमंत्री बने थे, आपातकाल में उसी पार्टी का विरोध करते हुए जेल गए थे। महताब जी ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में कई बड़े-बड़े फैसले लिए। सत्ता में रहकर भी वो अपने आप को पहले स्वतंत्रता सैनानी मानते थे और वो जीवन पर्यन्त स्वाधीनता सैनानी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed