फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Post-Budget Webinar Address On Economic Empowerment Of Women latest Updates

Women Empowerment: देश के हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी, आधी आबादी के सशक्तिकरण पर बोले पीएम मोदी

Fri, 10 Mar 2023 11:41 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 10 Mar 2023 11:41 AM IST
सार

वेबिनार का आयोजन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा किया किया। यह बजट के बाद के वेबिनार की शृंखला का हिस्सा है। इसका विषय- आने वाले कल में महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण है।

विज्ञापन
PM Modi Post-Budget Webinar Address On Economic Empowerment Of Women latest Updates
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter/BJP

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर महिला और बाल विकास मंत्रालय के वेबिनार को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। कई क्षेत्र महिलाओं की शक्ति, निर्णय लेने की क्षमता का प्रदर्शन कर रहे हैं। नारी शक्ति भारत की प्रगति की गति और पैमाने को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में भारत महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के विजन के साथ आगे बढ़ रहा है और इसे वैश्विक मंच पर ले जा रहा है। महिला सशक्तिकरण पर बजट के बाद वेबिनार में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन में महिलाओं के नेतृत्व वाला विकास महत्वपूर्ण विषयों में से एक है। पीएम ने कहा है कि इस बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 80 हजार करोड़ आवंटित किए गए हैं। पिछले 9 वर्षों में महिला स्वयं सहायता समूहों ने 6.15 लाख करोड़ रुपये का ऋण लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने जिस वेबिनार को संबोधित किया उसका विषय- आने वाले कल में महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण था। इसका लक्ष्य महिलाओं के स्वामित्व वाले और उनके नेतृत्व वाले व्यवसायों और उद्यमियों के सतत विकास के लिए मंथन और बजट प्रावधानों के अनुरूप एक मार्ग तैयार करना था।


कार्यक्रम के पूर्व सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया था कि वेबिनार का आयोजन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। यह बजट के बाद के वेबिनार की श्रृंखला का हिस्सा है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह और महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री महेंद्रभाई मुंजपारा भी उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे।

शाह आज अहमदाबाद में विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण
उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अहमदाबाद नगर निगम और अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण के विभिन्न विकास कार्यों का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। गांधीनगर के सांसद शाह सुबह करीब साढ़े दस बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये 150 करोड़ के विकास कार्यों को शहर को समर्पित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed