फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi pay tribute to Mahatma gandhi & Atal Bihari vajpayee before oath ceremony

शपथ ग्रहण से पहले मोदी ने 'बापू' और 'वाजपेयी' को दी श्रद्धांजलि, कहा- आज अटल होते तो बहुत खुश होते

Thu, 30 May 2019 11:40 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 30 May 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
PM Modi pay tribute to Mahatma gandhi & Atal Bihari vajpayee before oath ceremony
PM Narendra Modi at Atal Samadhi Sthal - फोटो : twitter@Narendra Modi

भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ मिली जीत के बाद दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे नरेंद्र मोदी ने शपथ ग्रहण से पहले गुरुवार सुबह महात्मा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल पहुंचे और दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने नेशनल वार मेमोरियल पहुंचकर शहीदों को नमन भी किया। पीएम मोदी ने अपने ट्विटर एकाउंट पर कुछ तस्वीरें ट्वीट करते हुए कहा कि आज अगर अटल जी होते तो बहुत खुश होते। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि इनके आदर्श हमें गरीबों, वंचितों एवं हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन एवं शासन व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा लोगों के जीवन में बदलाव लाने को प्रेरित करेंगे। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा को अपनी शीर्ष प्राथमिकता भी करार दिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि राजघाट जाकर बापू को श्रद्धांजलि दी, सम्मान प्रकट किया। इस वर्ष हम बापू की 150वीं जयंती मना रहे हैं। मैं आशा करता हूं कि यह विशेष अवसर बापू के नेक विचारों एवं आदर्शों को और लोकप्रिय बनाने तथा गरीबों, वंचितों एवं हाशिये पर खड़े लोगों को सशक्त बनाने की दिशा में हमें प्रेरित करेंगे।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट किया

हम अपने प्रिय अटलजी को हर क्षण स्मरण करते हैं। वे भाजपा को, लोगों की सेवा करने का इतना बड़ा अवसर मिलता देख, बहुत खुश होते।


उन्होंने कहा कि अटलजी के जीवन एवं उनके कार्यों से बहुत प्रेरित हूं। हम शासन व्यवस्था को बेहतर बनाने और लोगों के जीवन में बदलाव लाने की दिशा में प्रयास जारी रखेंगे। नेशरल वार मेमोरियल में शहीदों को श्रद्धांजलि देने की तस्वीरें शेयर करते हुए पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि कर्तव्य का निर्वाह करते हुए शहीद होने वाले वीर जवानों पर भारत को गर्व है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भारत की एकता और अखंडता की सुरक्षा के लिये कोई कसर नहीं छोड़ेगी । राष्ट्रीय सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है । 

गुरुवार सुबह पीएम मोदी सबसे पहले राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद वह अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि 'सदैव अटल' पहुंचे और वहां भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ भााजपा अध्यक्ष अमित शाह, जेपी नड्डा, पीयूष गोयल, रविशंकर प्रसाद, स्मृति ईरानी, प्रकाश जावडेकर, गिरिराज सिंह सहित भाजपा के कई नेता मौजूद थे। 

इसके बाद मोदी ने नेशनल वार मेमोरियल पहुंच कर शहीदों को नमन किया। इस दौरान उनके साथ निवर्तमान रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद थे। उन्होंने इसी साल 26 फरवरी को राष्ट्रीय समर स्मारक का उद्घाटन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed