{"_id":"5fe5804b0be57025e541a22b","slug":"pm-modi-pay-floral-tribute-to-pandit-malaviya-atal-bihari-on-their-birth-anniversary-in-parliament-aap-farm-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलनः संसद भवन पहुंचे पीएम के सामने आप सांसदों ने की नारेबाजी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
किसान आंदोलनः संसद भवन पहुंचे पीएम के सामने आप सांसदों ने की नारेबाजी
Fri, 25 Dec 2020 12:46 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 25 Dec 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
अटल बिहारी को श्रद्धांजलि देते पीएम मोदी
- फोटो : ANI
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 96वीं जयंती के मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके समाधि स्थल सदैव अटल जाकर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद वे संसद भवन पहुंचे, जहां उन्होंने वाजपेयी और पंडित मदन मोहन मालवीय को श्रद्धांजलि दी। इसी दौरान आम आदमी पार्टी के सांसदों ने कृषि कानूनों को लेकर उनका विरोध किया। वे 'किसान विरोधी काला कानून वापस लो', 'एमएसपी की गारंटी दो' के नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
आप सांसद संजय सिंह ने अपने विरोध का वीडियो ट्वीट कर कहा, 'बहरे कानों को सुनाने के लिए तानाशाह सरकार को जगाने के लिए संसद में प्रधानमंत्री के सामने किसानों के हक में हंगामा 'किसान विरोधी काला कानून वापस लो' अन्नदाताओं को आतंकवादी कहना बंद करो।'
विज्ञापन
बहरे कानो को सुनाने के लिये तानाशाह सरकार को जगाने के लिये संसद में प्रधानमंत्री के सामने किसानो के हक़ में हंगामा “किसान विरोधी काला क़ानून वापस लो” अन्नदाताओं को आतंकवादी कहना बंद करो। pic.twitter.com/X8MF2pxnad
विज्ञापन विज्ञापन— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) December 25, 2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य सांसदों ने भारत रत्न से सम्मानित पंडित मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर संसद के सेंट्रल हॉल में श्रद्धांजलि अर्पित की।