फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi participates in the celebration of International Abhidhamma Day, know what he said

PM Modi: अंतरराष्ट्रीय अभिधम्म दिवस समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी; बुद्ध धम्म की विरासत पर साझा किए विचार

Thu, 17 Oct 2024 11:23 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 17 Oct 2024 11:23 AM IST
सार

भारत सरकार और अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय अभिधम्म दिवस समारोह में 14 देशों के शिक्षाविद और भिक्षु तथा भारत भर के विभिन्न विश्वविद्यालयों से बुद्ध धम्म पर बड़ी संख्या में युवा विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन
PM Modi participates in the celebration of International Abhidhamma Day, know what he said
पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को विज्ञान भवन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय अभिधम्म दिवस समारोह में शामिल हुए और पाली भाषा के महत्व पर अपने विचार साझा किए।  गौरतलब है कि अभिधम्म दिवस भगवान बुद्ध के अभिधम्म की शिक्षा देने के बाद स्वर्ग से अवतरण की याद में मनाया जाता है। वहीं हाल ही में पाली को चार अन्य भाषाओं के साथ शास्त्रीय भाषा के रूप में मान्यता दिए जाने से इस वर्ष के अभिधम्म दिवस समारोह का महत्व और बढ़ गया है, क्योंकि भगवान बुद्ध की अभिधम्म पर शिक्षाएं मूल रूप से पाली भाषा में उपलब्ध हैं।

विज्ञापन


पीएमओ ने दी जानकारी
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को लेकर पीएमओ ने जानकारी साझा कर बताया था कि पीएम मोदी गुरुवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय अभिधम्म दिवस और पाली को शास्त्रीय भाषा का दर्जा प्रदान करने के समारोह में भाग लेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी अभिधम्म दिवस के महत्व, पाली भाषा के महत्व और बुद्ध धम्म की समृद्ध विरासत को संरक्षित और प्रोत्साहन देने के लिए सरकार के प्रयासों पर अपने विचार साझा करेंगे। 
विज्ञापन


14 देशों के शिक्षाविद ले रहे भाग
जानकारी के अनुसार भारत सरकार और अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय अभिधम्म दिवस समारोह में 14 देशों के शिक्षाविद और भिक्षु तथा भारत भर के विभिन्न विश्वविद्यालयों से बुद्ध धम्म पर बड़ी संख्या में युवा विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। इस समारोह को संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी विशेष रूप से संबोधित किया। इसके साथ ही संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू भी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed