फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi on Atmanirbhar bharat, world is our market and our products will make get placed worldwide

'आत्मनिर्भर भारत’ पर बोले पीएम मोदी, विश्व हमारा बाजार है और हमारे उत्पाद दुनियाभर में बनाएंगे पैठ

Tue, 05 Jan 2021 11:10 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 05 Jan 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
PM Modi on Atmanirbhar bharat, world is our market and our products will make get placed worldwide
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : twitter@ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि दुनिया भर में किफायती, टिकाऊ और उपयोगी वस्तुओं की खोज की जा रही है और घरेलू और वैश्विक, दोनों स्तर पर अवसरों का लाभ उठाने के लिए एक विशाल बाजार प्रतीक्षा कर रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत ऐसे उत्पाद बनाना चाहता है, जिनकी गुणवत्ता अच्छी हो और जिनकी विश्व स्तर पर तारीफ हो। 

विज्ञापन


मोदी ने प्रोफेशनल सोशल मीडिया साइट लिंक्डइन पर एक पोस्ट में सरकार की आत्मनिर्भर भारत योजना के बारे में अपने विचार साझा किए और कहा कि इसमें गुणवत्ता पर उतना ही जोर है, जितना उत्पादन के पैमाने पर। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज दुनिया हमारा बाजार है। भारत के लोगों में क्षमता है। एक राष्ट्र के रूप में दुनिया भारत को भरोसेमंद देश मानती है। उन्होंने कहा कि अपने लोगों की योग्यता और देश के भरोसे के साथ भारत के उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद दुनिया भर में पैठ बनाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सच्चा कदम होगा और वैश्विक समृद्धि को बढ़ाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रधानमंत्री ने सोमवार को राष्ट्रीय माप-पद्धति सम्मेलन में अपने संबोधन की मुख्य बातों को भी साझा किया, जहां उन्होंने भारतीय उत्पादों के लिए मात्रा के साथ ही गुणवत्ता पर भी जोर दिया था।  मोदी ने अपने लिंक्डइन पोस्ट में कहा कि भारत कौशल और प्रतिभा का एक ऊर्जा केंद्र है। हमारे स्टार्ट-अप उद्योग की सफलता हमारे युवाओं के उत्साह को दिखाती है। नए उत्पादों और सेवाओं का तेजी से विकास किया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत उत्पादन की मात्रा और गुणवत्ता मानकों के दोहरे सिद्धांत पर टिका हुआ है, और भारत अधिक उत्पादन करना चाहता है, लेकिन इसके साथ ही वह ऐसे उत्पाद बनाना चाहता है, जिनकी गुणवत्ता अच्छी हो।


प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सिर्फ अपने उत्पादों से वैश्विक बाजारों को भरना नहीं चाहता। हम चाहते हैं कि भारतीय उत्पाद दुनिया भर में लोगों का दिल जीतें। उन्होंने विनिर्माताओं और उद्यमियों से कहा कि जब हम भारत में बनाते हैं (मेक इन इंडिया), तो हमारा उद्देश्य न केवल वैश्विक मांग को पूरा करना है, बल्कि वैश्विक स्वीकार्यता हासिल करना भी है। मैं आप सभी से आग्रह करूंगा कि आप किसी भी उत्पाद या सेवा में ‘जीरो इफेक्ट, जीरो डिफेक्ट’ के बारे में सोचें। लिंक्डइन एक सोशल मीडिया मंच है, जो खासतौर से करियर और व्यावसायिक पेशेवरों से संबंधित मंच है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed