फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi met Air India passenger ramesh Vishwas Ahmedabad Flight Tragedy lone survivor experience

सीट 11A: '10 सेकंड के लिए ऐसा लगा, जैसे प्लेन फंस गया है, फिर रफ्तार बढ़ी और...' इकलौते बचे यात्री की आपबीती

Fri, 13 Jun 2025 01:10 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: बशु जैन Updated Fri, 13 Jun 2025 01:10 PM IST
सार

अहमदाबाद विमान हादसे में एकमात्र जीवित बचे यात्री रमेश विश्वास ने अपना खौफनाक अनुभव साझा किया है। उन्होंने बताया कि मेरे आसपास लाशें बिखरी पड़ी थीं। मैं घबरा गया और बाहर की ओर दौड़ा। इकलौते बचे यात्री की आपबीती उन्हीं के शब्दों में जानिए...

विज्ञापन
PM Modi met Air India passenger ramesh Vishwas Ahmedabad Flight Tragedy lone survivor experience
रमेश विश्वास कुमार से मिले पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अहमदाबाद विमान हादसे में एकमात्र जीवित बचे यात्री रमेश विश्वास कुमार का अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की भयावहता को उन्होंने महसूस किया है। हादसे के बाद आज पीएम मोदी ने रमेश विश्वास से मुलाकात की। इसके बाद दूरदर्शन से बातचीत में रमेश विश्वास ने आपबीती बयां की। इकलौते बचे यात्री की आपबीती उन्हीं के शब्दों में जानिए...
विज्ञापन


नजरों के सामने एयर होस्टेस खत्म हो गईं...
'' सब कुछ मेरी नजरों के सामने हुआ। ...मुझे खुद भरोसा नहीं हो रहा कि मैं कैसे उसमें से जिंदा बाहर निकल सका। क्रैश होने के बाद कुछ देर के लिए मुझे लगा कि मैं भी मरने ही वाला हूं। जब आंख खुली तो एहसास हुआ कि मैं जिंदा हूं। मैंने सीट बेल्ट खोला और मैंने बाहर निकलने की कोशिश की। मेरी नजरों के सामने एयर होस्टेस और कुछ अंकल-आंटी खत्म हो गए। ''
विज्ञापन


ऐसा लगा प्लेन कहीं फंस गया है...
'' टेक ऑफ होते ही एक मिनट बाद 5-10 सेकंड के लिए लगा कि प्लेन कहीं फंस गया है। बाद में प्लेन में हरी और सफेद लाइटें ऑन हो गईं। फिर उसकी रफ्तार अचानक बढ़ गई और वह तेज रफ्तार के साथ एक इमारत (हॉस्टल) से जा टकराया। '' 
विज्ञापन
विज्ञापन


दीवार थी, इसलिए बाकी यात्री नहीं बच सके...
'' मैं जिस तरफ था, वहां से प्लेन जमीन की तरफ क्रैश हुआ था। वहां थोड़ी जगह थी। मैं जहां था, वहां प्लेन का दरवाजा टूटा। वहां थोड़ी जगह बनी। मैंने बाहर आने की कोशिश की तो मैं बाहर आ पाया। विमान के अंदर मेरी विपरीत दिशा जो लोग बैठे थे, प्लेन क्रैश होने पर उनकी तरफ इमारत की दीवार आ गई, शायद इसलिए वो नहीं निकल पाए। ...जब भीषण आग लगी तो मेरा एक हाथ भी जल गया। फिर मैं पैदल चलकर कुछ दूर आया। फिर एंबुलेंस मिल गई और अस्पताल पहुंच सका। ''

ये भी पढ़ें: सुनहरे सपने, नया सफर और आखिरी उड़ान, चंद मिनटों में डॉक्टर दंपती और परिवार खत्म; देखें तस्वीरें

https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2025/06/13/whatsapp-image-2025-06-13-at-12704-pm_684bd9ea63d1e.jpeg

मेरे चारों ओर लाशें ही लाशें थीं

रमेश विश्वास कुमार ने बताया कि मैं भारत में अपने परिवार से मिलने के बाद भाई के साथ ब्रिटेन जा रहा था। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद जब मुझे होश आया तो मेरे अगल-बगल लाशें ही लाशें थी। मैं डर कर भागा। मेरे चारों ओर विमान के टुकड़े पड़े हुए थे। किसी ने मुझे पकड़ लिया और एंबुलेंस में डालकर अस्पताल ले गया। 

11A सीट पर बैठे थे रमेश विश्वास
अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 में रमेश विश्वास 11A सीट पर बैठे थे। रमेश की उम्र 40 वर्ष है और वे एक ब्रिटिश नागरिक हैं। रमेश का जो वीडियो सामने आया उसमें देखा गया कि वो हल्के घायल हैं और वो थोड़ा लंगड़ाकर चल रहे हैं। एक डॉक्टर ने उनकी मदद की। रमेश के चेहरे पर चोट के निशान थे और उसकी दाढ़ी बढ़ी हुई थी। रमेश विमान की सीट 11ए पर बैठे थे। उन्होंने बताया कि उनका भाई अजय विमान में एक अलग पंक्ति में बैठा था। उन्होंने उसे खोजने के लिए लोगों से मदद भी मांगी। 

आपातकालीन निकास द्वार के पास बैठे थे रमेश
अहमदाबाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विधि चौधरी ने कहा कि रमेश आपातकालीन निकास द्वार के पास बैठे थे और कूदकर निकलने में सफल रहे। ब्रिटेन में रहने वाले रमेश के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि वह बच गए हैं और परिवार उनके संपर्क में है, लेकिन उन्होंने और जानकारी देने से इन्कार कर दिया। ब्रिटेन के लीसेस्टर में रहने वाले रमेश के चचेरे भाई अजय अजय वलगी ने बताया कि रमेश ने फोन पर बात कर पुष्टि की कि वह ठीक हैं। उन्होंने कहा कि परिवार ने रमेश के भाई के बारे में कुछ नहीं सुना है। 

PM Modi met Air India passenger ramesh Vishwas Ahmedabad Flight Tragedy lone survivor experience
यात्री रमेश विश्वास कुमार और उनकी टिकट। - फोटो : PTI

पीएम मोदी ने की रमेश विश्वास से मुलाकात
इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में रमेश विश्वास से मुलाकात की। पीएम नरेंद्र मोदी ने रमेश विश्वास का हाल जाना। इस दौरान रमेश विश्वास ने हमले की पूरी कहानी पीएम मोदी को बताई। इससे पहले पीएम मोदी ने विमान हादसे की जगह पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों और अधिकारियों से गुरुवार को हुए दर्दनाक हादसे की जानकारी ली। 

गृह मंत्री शाह ने भी की थी मुलाकात
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को विमान हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात की थी। शाह ने अस्पताल पहुंचकर रमेश विश्वास से भी बात की थी। डॉक्टरों से उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली। गृह मंत्री ने उन्हें हरसंभव मदद और बेहतर उपचार देने का आश्वासन दिया और हादसे पर गहरा दुख जताया।  

हादसे में 266 लोगों की मौत
अहमदाबाद से लंदन जाने वाला एअर इंडिया का विमान गुरुवार दोपहर 1338 बजे टेकऑफ हुआ था। एअर इंडिया के मुताबिक बोइंग 787-8 मॉडल के इस विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। यात्रियों में 169 भारतीय नागरिकों समेत ब्रिटेन, पुर्तगाल और कनाडा के नागरिक शामिल थे। इस भीषण हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत कुल 266 लोगों की मौत हुई है। इनमें 241 लोग विमान में सफर कर रहे थे। बाकी हताहत लोग विमान के क्रैश होते समय मेघाणीनगर में घटनास्थल पर मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed