फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi mentioned Trishakti also explained the meaning of secularism Slams Congress Rajya Sabha Updates

PM Modi Rajya Sabha: पीएम मोदी ने किया 'त्रिशक्ति' का जिक्र, धर्मनिरपेक्षता का मतलब भी बताया; कांग्रेस को घेरा

Thu, 09 Feb 2023 03:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 09 Feb 2023 03:11 PM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी प्राथमिकता हमारे देश के नागरिक थे, इसलिए हमने 25 करोड़ से ज्यादा परिवारों तक गैस कनेक्शन पहुंचाया। इसमें हमें नए इंफ्रास्ट्रक्चर और धन खर्च करना पड़ा। 18,000 से ज़्यादा गांव ऐसे थे जहां बिजली नहीं पहुंची थी। समय-सीमा के साथ हमने 18,000 गांव में बिजली पहुंचाई।

विज्ञापन
PM Modi mentioned Trishakti also explained the meaning of secularism Slams Congress Rajya Sabha Updates
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को जमकर घेरा। उन्होंने भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर विपक्ष आइना दिखाया। उन्होंने इस इस दौरान त्रिशक्ति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जनधन, आधार और मोबाइल... ये वो त्रिशक्ति है, जिससे पिछले कुछ वर्षों में 27 लाख करोड़ रुपये DBT के माध्यम से सीधा हितधारकों के खातों में गए हैं। इससे 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक रुपया... जो किसी इको-सिस्टम के हाथों में जा सकता था, वो बच गया। अब जिनको ये पैसा नहीं मिल पाया, उनका चिल्लाना स्वाभाविक है।

विज्ञापन


कांग्रेस पर किया पलटवार
पीएम मोदी ने कहा कि विकास की गति क्या है, नीयत क्या है, दिशा क्या है, परिणाम क्या है... यह बहुत मायने रखता है। हम जनता की प्राथमिकताओं और आवश्यकताओं के आधार पर मेहनत और परिश्रम कर रहे हैं। दिन-रात खुद को खपाना पड़ेगा तो खपाएंगे, लेकिन देश की आशाओं को चोट नहीं पहुंचने देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर, स्केल और स्पीड का महत्व हम समझते हैं।  जब देश के नागरिकों का विश्वास बनता है तो वो लाखों-करोड़ों लोगों के सामर्थ्य में बदल जाता है। हमने लोगों को उनके भाग्य पर नहीं छोड़ा... हमने देश का आने वाला कल उज्ज्वल बनाने का रास्ता अपनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारी प्राथमिकता हमारे देश के नागरिक: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी प्राथमिकता हमारे देश के नागरिक थे, इसलिए हमने 25 करोड़ से ज्यादा परिवारों तक गैस कनेक्शन पहुंचाया। इसमें हमें नए इंफ्रास्ट्रक्चर और धन खर्च करना पड़ा। 18,000 से ज़्यादा गांव ऐसे थे जहां बिजली नहीं पहुंची थी। समय-सीमा के साथ हमने 18,000 गांव में बिजली पहुंचाई। 110 ऐसे आकांक्षी जिले जहां बहुल संख्या आदिवासी की है उन्हें योजनाओं का सीधा लाभ मिला है। यहां के शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस किया गया। बजट में शेड्यूल ट्राइब कंपोनेंट फंड के तहत 2014 के पहले की तुलना में 5 गुना अधिक वृद्धि हुई है।

राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने सैचुरेशन का रास्ता चुना अर्थात् शत प्रतिशत लाभार्थी को लाभ पहुंचे। सरकार इस राह पर काम कर रही है। सैचुरेशन का मतलब होता भेदभाव की सारी गुंजाइश खत्म करना। यह तुष्टीकरण की आशंकाओं को खत्म कर देता है। स्वार्थ के आधार पर लाभ पहुंचाने की प्रवृत्ति को खत्म कर देता है। समाज के आखिरी व्यक्ति को, जिसकी महात्मा गांधी जिसकी हमेशा वकालत करते थे, उसके अधिकारों की रक्षा इसमें समाई हुई है। हम उसे सुनिश्चित करते हैं। 

धर्मनिरपेक्षता पर यह बोले
उन्होंने कहा कि जब सरकार की मशीनरी का लक्ष्य हर पात्र तक पहुंचने का हो तो भेदभाव, पक्षपात टिक ही नहीं सकता। इसलिए हमारा यह 100 फीसदी सेवा अभियान, सोशल जस्टिस (सामाजिक न्याय) इसका बहुत बड़ा सशक्त माध्यम है। यही सामाजिक न्याय की सच्ची गारंटी है। यही पंथ निरपेक्षता है। यही सच्चा सेकुलरिज्म (धर्मनिरपेक्षता) है। हमने देश को विकास ऐसा मॉडल दे रहे हैं, जिसमें हितधारकों को हक मिले। 


कांग्रेस पर साजिश रचने का आरोप
राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस को बार-बार देश नकार रही है, लेकिन कांग्रेस और उसके साथी अपनी साजिशों से बाज नहीं आ रही है। जनता इसे देख रही है और उनको हर मौके पर सजा भी दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed