{"_id":"5d23d5a18ebc3e6d0d0e41f3","slug":"pm-modi-meets-bjp-mps-to-be-ministers-in-center-and-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र और राज्यों में मंत्री रहे भाजपा सांसदों से मिलेंगे मोदी, सात अलग-अलग बैठकों में होगी चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्र और राज्यों में मंत्री रहे भाजपा सांसदों से मिलेंगे मोदी, सात अलग-अलग बैठकों में होगी चर्चा
Tue, 09 Jul 2019 06:01 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Tue, 09 Jul 2019 06:01 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सप्ताहांत उन सभी भाजपा सांसदों से मुलाकात करेंगे, जो केंद्र या राज्यों में पहले मंत्री रहे हैं। सोमवार को सूत्रों ने बताया कि मोदी पार्टी की महिला सांसदों और 45 साल से कम आयु वाले सांसदों से भी मिलेंगे।
पीएम के साथ ऐसी अलग-अलग सात बैठकें होनी हैं। इस शृंखला में वह ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के भाजपा सांसदों से मिल चुके हैं। एक भाजपा नेता ने बताया कि दोनों सदनों के नवनिर्वाचित सांसदों को पीएम से मिलवाने और सीधे संवाद का अवसर देने के लिए इन बैठकों का आयोजन हो रहा है। उन्होंने बताया कि इनमें पीएम सांसदों को खासतौर पर संसद से जुड़े कई मसलों पर मार्गदर्शन दे सकते हैं।
ऐसी ही बैठक का हिस्सा रह चुके पार्टी के एक सांसद का कहना है कि पीएम ने काफी अनौपचारिक मुलाकात की और प्रत्यक्ष संवाद स्थापित किया। गृह मंत्री और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह व संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी के अलावा अन्य केंद्रीय मंत्री इन बैठकों का हिस्सा नहीं हैं।
विज्ञापन
यह बैठकें आमतौर पर प्रधानमंत्री के सरकारी आवास, 7-लोक कल्याण मार्ग पर हो रही हैं। पिछली लोकसभा के दौरान भी पीएम ने संसद के हर सत्र में अलग-अलग राज्यों के भाजपा सांसदों से सरकार के एजेंडे पर चर्चा की थी।