{"_id":"5c472869bdec224c8071705d","slug":"pm-modi-meeting-with-ministers-on-26-january-after-republic-day-parade","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड के बाद मंत्रियों संग बैठक करेंगे पीएम मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड के बाद मंत्रियों संग बैठक करेंगे पीएम मोदी
Tue, 22 Jan 2019 07:57 PM IST
टीम डिजिटल
डिजीटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजीटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: टीम डिजिटल
Updated Tue, 22 Jan 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : PMO Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 26 जनवरी को अपनी सरकार के मंत्रियों की बैठक बुलाई है। इसमें सभी मंत्रियों से आने को कहा गया है। राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड के बाद होने वाली इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आनेवाले समय में वह संसदीय दल की बैठक में सांसदों से भी रू-ब-रू होंगे।
विज्ञापन
समझा जा रहा है कि बैठक में प्रधानमंत्री अपने सहयोगियों के साथ भावी रणनीति, 31 जनवरी से आरंभ हो संसद के बजट सत्र और 2019 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव के बाबत चर्चा कर सकते हैं। 26 जनवरी को बुलाई गई बैठक को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
अब जबकि लोकसभा चुनाव 2019 के शुरू होने में कुछ महीनों का ही समय बचा है, प्रधानमंत्री अपनी सरकार बुलंद इकबाल का संदेश देना चाहते हैं। बजट सत्र के दौरान वह भाजपा की संसदीय दल की बैठक में सांसदों से भी रू-ब-रू होंगे।
विज्ञापन