{"_id":"5af363264f1c1b62098b9447","slug":"pm-modi-may-inaugurate-india-longest-road-rail-bridge-to-boost-defence-logistics-along-china-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन सीमा पर जल्द पहुंचेगा रक्षा सामान, देश के सबसे लंबे सड़क और रेल पुल हो रहे तैयार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चीन सीमा पर जल्द पहुंचेगा रक्षा सामान, देश के सबसे लंबे सड़क और रेल पुल हो रहे तैयार
एजेंसी, बोगीबील (असम)
Updated Thu, 10 May 2018 06:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम के डिब्रूगढ़ को अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट से जोड़ने वाले देश के सबसे लंबे सड़क और रेल पुल का इस साल के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन कर सकते हैं। इस पुल को चीन के साथ लगती सीमा पर रक्षा साजो-सामान के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन माना जा रहा है।
विज्ञापन
बोगीबील परियोजना के मुख्य अभियंता (निर्माण) महेंद्र सिंह ने बताया कि जुलाई तक 4.94 किमी लंबे पुल का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। हालांकि उसके इलेक्ट्रिकल और सिग्नल कार्य हेतु दो महीने और लगेंगे। अधिकारियों ने बताया कि इस बोगीबील पुल का उद्घाटन इस साल के आखिर तक प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
एशिया के इस दूसरे सबसे बड़े पुल में सबसे ऊपर एक तीन लेन की सड़क है और उसके नीचे दोहरी रेल लाइन है। यह पुल ब्रह्मपुत्र के जलस्तर से 32 मीटर की ऊंचाई पर है। इसे स्वीडन और डेनमार्क को जोड़ने वाले पुल की तर्ज पर बनाया गया है।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार सरकार के लिए यह पुल पूर्वोत्तर में विकास का प्रतीक और चीनी सीमा पर तैनात सशस्त्र बलों के लिए तेजपुर से आपूर्ति प्राप्त करने के लिए साजो-सामान संबंधी मुद्दे को हल करने की दिशा में एक रणनीतिक कदम है। सिंह ने कहा इसके बनने के बाद मौजूदा 500 किमी की दूरी 100 किमी से कम रह जाएगी।