फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Mann Ki Baat Prime Minister Narendra Modi Monthly Radio Programme 100th Episode Graphics Updates

Mann Ki Baat@100: 'आपके पत्र पढ़कर कई बार भावुक हुआ, भावनाओं से भर गया...'; 6 ग्राफिक में PM मोदी की अहम बातें

Sun, 30 Apr 2023 02:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 30 Apr 2023 02:51 PM IST
विज्ञापन
सार
PM Modi Mann ki Baat 100th Episode Updates : प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी ने तीन अक्टूबर 2014 को ‘मन की बात’ कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इसके माध्यम से वह हर महीने के आखिरी रविवार को विभिन्न मुद्दों पर लोगों के सामने अपनी बात रखते हैं। इस दौरान कई अहम लोगों से बात भी करते हैं।
loader
PM Modi Mann Ki Baat Prime Minister Narendra Modi Monthly Radio Programme 100th Episode Graphics Updates
पीएम मोदी की 'मन की बात'। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को संबोधित किया। आकाशवाणी पर इसे लाइव प्रसारित किया गया। पीएम ने इसे भारतीयों की भावनाओं को सभी के सामने लाने का जरिया करार दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से जुड़ने वाला हर विषय जनआंदोलन बन गया।‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड में पीएम मोदी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद परिस्थितियों की विवशता के कारण उनके पास जनता से कट जाने की चुनौती थी, लेकिन ‘मन की बात’ के जरिए इसका समाधान निकला और सामान्य लोगों से जुड़ने का रास्ता सामने आया।



यह भी पढ़ें: Mann Ki Baat@100 Live: पीएम मोदी बोले- 'मन की बात' ईश्वर रूपी जनता जनार्दन के चरणों में प्रसाद की थाल की तरह


उन्होंने कहा कि जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब वहां आम जन से मिलना-जुलना स्वाभाविक रूप से हो ही जाता था, लेकिन जब वह प्रधानमंत्री बने, तो वह जीवन अलग था, क्योंकि काम का स्वरूप अलग था, दायित्व अलग थे और साथ ही परिस्थितियों का बंधन व सुरक्षा का तामझाम भी था। ऐसे में मैं खाली-खाली सा महसूस करता था। 50 साल पहले मैंने अपना घर इसलिए नहीं छोड़ा था कि एक दिन अपने ही देश के लोगों से संपर्क भी मुश्किल हो जाएगा। जो देशवासी मेरा सब कुछ हैं, मैं उनसे ही कटकर जी नहीं सकता था। ‘मन की बात’ ने मुझे इस चुनौती का समाधान दिया। आम लोगों से जुड़ने का रास्ता दिया। इस कार्यक्रम ने मुझे कभी भी आपसे दूर नहीं होने दिया।











यह भी पढ़ें- Mann Ki Baat: नौ साल में कैसे बढ़ी 'मन की बात' की देशभर में पहुंच, इस कार्यक्रम से कितनी हुई कमाई?


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed