Mann Ki Baat: टोक्यो ओलंपिक, मिल्खा सिंह और कोरोना टीकाकरण, पढ़ें पीएम मोदी ने देशवासियों से क्या-क्या कहा
पीएम मोदी ने टोक्यो ओलंपिक पर चर्चा की शुरुआत की और महान धावक मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक किया।
विस्तार
मिल्खा सिंह को दी श्रद्धांजलि
पीएम मोदी ने किया टोक्यो ओलंपिक का जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने के लिए जाने वाले खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने की अपील की। पीएम ने कहा कि अक्सर 'मन की बात' में आपके प्रश्नों की बौछार रहती है, लेकिन इस बार मैंने सोचा कि कुछ अलग किया जाए। इस बार मैं आपसे प्रश्न पूछता हूं। पीएम मोदी ने सवाल किया कि ओलंपिक में इंडिविजुअल गोल्ड जीतने वाला पहला भारतीय कौन था? कौन से खेल में भारत ने अब तक सबसे ज्यादा मेडल जीते? किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा पदक जीते?
रिकॉर्ड टीकाकरण पर की चर्चा
जल संरक्षण पर भी 'मन की बात'
प्रधानमंत्री मोदी ने जल संरक्षण के लिए हो रहे प्रयासों का भी 'मन की बात' कार्यक्रम में जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि वह जल संरक्षण को देश सेवा का एक रूप मानते हैं। हमें पानी बचाना है और मानसून से घबराना नहीं है। इसी कड़ी में पीएम ने जल संरक्षण के क्षेत्र में किए कार्यों के लिए उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के शिक्षक भारती की चर्चा की और उनके कार्यों की सराहना भी की। पीएम ने कहा कि गांव के खेतों में मेड़ बनाए और इससे पानी बचाएं। हमें भारती से प्रेरणा लेकर पानी बचाना चाहिए। इस मौसम में हमें पानी को बर्बाद नहीं होने देना चाहिए।