फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Mann Ki Baat 29 May 2022 These Topics Can Be Discuss Latest News in Hindi

Mann Ki Baat: पीएम मोदी आज करेंगे मन की बात, इन मुद्दों पर कर सकते हैं चर्चा

Sun, 29 May 2022 05:39 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 29 May 2022 05:39 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का सीधा प्रसारण डीडी न्यूज, पीएमओ और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर किया जाएगा।

विज्ञापन
PM Modi Mann Ki Baat 29 May 2022 These Topics Can Be Discuss Latest News in Hindi
मन की बात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर 'मन की बात' कार्यक्रम करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम का 89वां एपिसोड होगा। कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क, आकाशवाणी समाचार की वेबसाइट और न्यूजएयर मोबाइल एप पर किया जाएगा। इसका सीधा प्रसारण डीडी न्यूज, पीएमओ और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी किया जाएगा।

विज्ञापन


आज शहर में पीएम के मन की बात सुनेंगे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा 
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रविवार को गुरुग्राम के सेक्टर 27 में स्थित कम्युनिटी सेंटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अजित यादव ने बताया कि इसको लेकर पार्टी की तरफ से सभी तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, भाजपा जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ व पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। मालूम हो कि पिछले माह भी जेपी नड्डा गुरुग्राम दौरे पर आए थे और उन्होंने पार्टी के जिला कार्यालय गुरुकमल का उद्घाटन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरोहा के ढोलक कारोबारी करेंगे पीएम से मन की बात


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को होने वाले मन की बात कार्यक्रम में अमरोहा के ढोलक कारोबारियों से संवाद करेंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम का प्रसारण लकड़ी हस्तकला एसोसिएशन के अध्यक्ष शक्ति कुमार अग्रवाल के कारखाने में होगा। लाइव प्रसारण कराने के लिए दिल्ली की तकनीकी टीम अमरोहा पहुंच गई है। 

इससे पहले, प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें मन की बात कार्यक्रम के इस संस्करण के लिए कई सुझाव मिले हैं। उन्होंने खुशी व्यक्त की कि युवाओं ने बड़ी संख्या में अपने विचार साझा किए हैं। प्रधानमंत्री ने पिछले महीने मन की बात के एपिसोड पर आधारित एक पुस्तिका भी साझा की थी जिसमें कार्यक्रम में चर्चा किए गए विषयों पर दिलचस्प लेख थे। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना, जलवायु परिवर्तन, वायु प्रदूषण, आदि विषयों पर बोल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed