फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Lumbini visit on 16th May Foreign Secretary Vinay Mohan Kwatra said PM Modi and Sher Bahadur Deuba will have very extensive talks

नेपाल दौरा: विदेश सचिव क्वात्रा ने कहा- लुंबिनी में मोदी-देउबा की बातचीत काफी व्यापक होगी, पीएम को दी जाएगी डॉक्टरेट की मानद उपाधि

Sat, 14 May 2022 02:27 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 14 May 2022 02:27 AM IST
सार

विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि भारत का हमेशा से मानना रहा है कि द्विपक्षीय बातचीत के माध्यम से ही ऐसे मसलों का हल निकाला जा सकता है। बिना राजनीति के गंभीरता से इन मुद्दों पर बात होनी चाहिए।

विज्ञापन
PM Modi Lumbini visit on 16th May Foreign Secretary Vinay Mohan Kwatra said PM Modi and Sher Bahadur Deuba will have very extensive talks
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

विस्तार

विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने शुक्रवार को कहा कि 16 मई को नेपाल के लुंबिनी में होने वाली प्रधानमंत्री मोदी और उनके नेपाली समकक्ष शेर बहादुर देउबा की बातचीन काफी व्यापक होगी। इस दौरान जल विद्युत और संपर्क के अलावा कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर रहेगा।

विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या सीमा विवाद पर भी बात होगी, उन्होंने कहा कि भारत का हमेशा मानना रहा है कि द्विपक्षीय बातचीत के माध्यम से ही ऐसे मसलों का हल निकाला जा सकता है। बिना राजनीति के गंभीरता से इन मुद्दों पर बात होनी चाहिए। बुद्ध पूर्णिमा पर मोदी एक दिन की यात्रा पर लुंबिनी जाएंगे। 2014 के बाद से यह प्रधानमंत्री की पांचवीं नेपाल यात्रा होगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी को लुंबिनी में दी जाएगी डॉक्टरेट की मानद उपाधि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लुंबिनी स्थित बौद्ध विश्वविद्यालय की ओर से डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। वह नेपाल में मानद उपाधि से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। लुंबिनी बौद्ध विश्वविद्यालय कार्य परिषद ने इस संबंध में प्रस्ताव पास कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को लुंबिनी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महामाया देवी मंदिर में विशेष पूजा के बाद भारतीय मठ का लोकार्पण करेंगे। वह भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी में छह घंटे बिताएंगे। इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय सभागार भवन में लगभग पांच हजार लोगों को संबोधित करेंगे।

बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर भी जाएंगे 
बुद्ध पूर्णिमा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी (नेपाल) और महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में भी शीश नवाएंगे। प्रधानमंत्री के संभावित आगमन पर डीएम और एसपी की अगुवाई में भिक्षु संघ के अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर, विभिन्न बौद्ध विहारों के भिक्षुओं व होटल प्रबंधकों की बैठक हुई।


म्यांमार बुद्धविहार के सभागार में डीएम एस राजलिंगम ने बताया कि हेलीपैड पर उतरकर प्रधानमंत्री कार से मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर गेट तक पहुंचेंगे। वहां गेट से पुरातत्व नियमों का पालन करते हुए मंदिर जाएंगे और भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा की विशेष पूजा-अर्चना कर चीवर चढ़ाएंगे। वह दो से पांच मिनट तक मंदिर में ही मेडीटेशन (ध्यान) भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed