फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi lists Centre works for Tamil Nadu and cm Stalin asks for more funds

PM Modi Visit: पीएम मोदी ने तमिलनाडु के लिए केंद्र के काम गिनाए, स्टालिन ने मांगा और फंड

Sun, 09 Apr 2023 03:55 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 09 Apr 2023 03:55 AM IST
सार

सीएम स्टालिन ने कहा, एक राष्ट्र के रूप में भारत तभी समृद्ध होगा जब राज्यों के विकास के लिए केंद्र से पैसे मिलते रहेंगे।

विज्ञापन
PM Modi lists Centre works for Tamil Nadu and cm Stalin asks for more funds
MK stalin - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में 5200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के शिलान्यास के बाद केंद्र की ओर से राज्य के लिए शुरू की गईं विभिन्न पहलों का जिक्र किया। वहीं मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्र सरकार से और परियोजनाओं के लिए अतिरिक्त फंंड की मांग की।

विज्ञापन


मोदी ने कहा, बुनियादी ढांचा विकास के लिए आम बजट में 10 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए जो 2014 के बजट से पांच गुणा अधिक है। स्टालिन ने कहा, एक राष्ट्र के रूप में भारत तभी समृद्ध होगा जब राज्यों के विकास के लिए केंद्र से पैसे मिलते रहेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री से रेलवे परियोजनाओं के लिए धन आवंटन बढ़ाने का अनुरोध किया। स्टालिन ने कहा, राज्य की चेन्नई-मदुरवोयल एक्सप्रेसवे, चेन्नई तांबरम एलिवेटेड कॉरिडोर, ईस्ट कोस्ट रोड को चार लेन का बनाने, चेन्नई-कांचीपुरम-वेल्लोर राजमार्गों को चौड़ा करने और चेन्नई-मदुरै राष्ट्रीय राजमार्ग को छह लेन में बदलने जैसी बड़ी परियोजनाओं में तेजी लाई जानी चाहिए। मैं इस अवसर पर हमारे प्रधानमंत्री से एनएचएआई को चल रही सड़क परियोजनाओं में तेजी लाने का निर्देश देने का अनुरोध करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टालिन ने कहा, समृद्ध और मजबूत राज्य सहकारी संघवाद व जीवंत भारत के सच्चे संकेतक हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके शासन का द्रविड़ मॉडल पूरे तमिलनाडु के विकास के लिए आवश्यक संरचनात्मक कार्यक्रमों को लागू करने के लिए इस सिद्धांत पर प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed