फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   PM Modi Jharkhand Visit Updates: 660 crore project acceptance letters to 20000 beneficiaries of PM Awas Yojana

झारखंड को ₹600 करोड़ की सौगात: पीएम आवास योजना के 32000 लाभार्थियों को मिले स्वीकृति-पत्र, पहली किस्त भी जारी

Sun, 15 Sep 2024 11:14 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 15 Sep 2024 11:14 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड, गुजरात और ओडिशा के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वह 12,460 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इस बीच पीएम मोदी का जमशेदपुर में होने वाला रोड शो रद्द कर दिया गया है। खराब मौसम और भारी बारिश की वजह से यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
PM Modi Jharkhand Visit Updates: 660 crore project acceptance letters to 20000 beneficiaries of PM Awas Yojana
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन दिवसीय झारखंड, गुजरात और ओडिशा के दौरे पर हैं। उनके दौरे की शुरुआत रविवार को झारखंड से हुई। प्रधानमंत्री सुबह-सुबह राज्य की राजधानी रांची पहुंचे। हालांकि, खराब मौसम की वजह से वे यहां से आगे नहीं जा पाए और उन्होंने सभी कार्यक्रमों में वर्चअली हिस्सा लिया। दरअसल, वे टाटानगर और जमशेदपुर जाने वाले थे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत 32,000 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए और घरों के निर्माण के लिए 32 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की। उन्होंने देशभर में पीएमएवाई-जी के 46,000 लाभार्थियों को चाबियां भी सौंपी। केंद्र ने पीएमएवाई-जी योजना के तहत झारखंड में गरीबों के लिए 1,13,400 घरों को मंजूरी दी है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने देवघर जिले में मधुपुर बाईपास लाइन और हजारीबाग जिले में हजारीबाग टाउन कोचिंग डिपो की आधारशिला रखी।
विज्ञापन

इससे पहले उन्होंने डिजिटल माध्मय से झारखंड, ओडिशा, बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के लिए छह वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ के अलावा झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार भी टाटानगर स्टेशन पर मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
660 करोड़ रुपये की सौगात दी
पीएम झारखंड को 660 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न रेलवे परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने कई अहम परियोजाओं की आधारशिला रखी और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। इनमें कुरकुरा-कनारोअन दोहरीकरण परियोजना भी शामिल है। यह बंडामुंडा-रांची सिंगल लाइन खंड का हिस्सा है और रांची, मुरी एवं चंद्रपुरा स्टेशनों के रास्ते राउरकेला-गोमोह मार्ग को भी जोड़ती है। 


खराब मौसम की वजह से जनसभा के लिए सड़क मार्ग से पहुंचे
प्रधानमंत्री जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक विशाल रैली को भी संबोधित करने वाले हैं। खराब मौसम की वजह से पीएम मोदी सड़क मार्ग से जमशेदपुर पहुंचे। पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं इन सभी परियोजनाओं की शुरुआत आपके बीच रहकर करना चाहता था, लेकिन प्रकृति ने मेरा साथ नहीं दिया। इस वजह से अब मैं यह सारे काम ऑनलाइन माध्यम से कर रहा हूं।


पीएम मोदी का रोड शो रद्द
इस बीच पीएम मोदी का जमशेदपुर में होने वाला रोड शो रद्द कर दिया गया है। खराब मौसम और भारी बारिश की वजह से यह फैसला लिया गया है। झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट 'एक्स' पर पोस्ट में कहा, 'जमशेदपुर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण शहर में प्रधानमंत्री का रोड शो फिलहाल रद्द कर दिया गया है।'


शिवराज बोले- पीएम को जनता और गरीबों के कल्याण की चिंता
इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदैव जनता और गरीबों के कल्याण की चिंता रहती है। जब नरेंद्र मोदी पहली बार प्रधानमंत्री बने तब PM आवास योजना शुरू की गई। गरीबों को पक्के मकान मिले कोई गरीब कच्चे घर में ना रहे, ये सपना उन्होंने पीएम आवास योजना के माध्यम से पूरा करना शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed