फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pm modi Jan Samwad programme in jaipur in presence of CM vasundhara raje

7 को जयपुर में ढाई लाख लाभार्थियों से 'जनसंवाद' करेंगे मोदी, 'अमरूदों का बाग' में बिताएंगे एक घंटा

Thu, 05 Jul 2018 09:28 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली 
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली  Updated Thu, 05 Jul 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
Pm modi Jan Samwad programme in jaipur in presence of CM vasundhara raje
फाइल फोटो

प्रधानमंत्री मोदी की 7 जुलाई को जयपुर में होने वाली जनसंवाद रैली को लेकर राज्य में जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। प्रधानमंत्री इस रैली में केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मिलेंगे, साथ ही राजस्थान को कुछ नई सौगात भी दे सकते हैं। प्रधानमंत्री की इस रैली में ढाई लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


तीन प्रभारी नियुक्त 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात जुलाई शनिवार को अपनी योजनाओं का फीडबैक लेने जयपुर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री की रैली को सफल बनाने के लिए तीन प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल और पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी को रैली का प्रभारी बनाया गया है। सूत्रों के मुताबिक सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे संवाद का ये देश में अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


5 हजार 579 बसों में पहुंचेंगे लाभार्थी

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस लाभार्थी सभा को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

प्रधानमंत्री की रैली में 12 योजनाओं प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला, मुद्रा योजना, स्किल इंडिया, श्रमिक कार्ड, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य, मुख्यमंत्री जल स्वाबलबंन, भामाशाह चिकित्सा योजना, स्कूटी वितरण लाभान्वित, पालनहार, तीर्थयात्रा और फसल ऋणमाफी समेत अन्य योजनाओं के लाभार्थी शामिल होंगे। 

राजस्थान सरकार ने राज्य के हर जिले से 10 हजार लाभार्थियों को रैली में लाने का लक्ष्य रखा है। इस काम के लिए प्रदेश में 5 हजार 579 बसें सात जुलाई को जयपुर पहुंचेगी।

नहर परियोजना का कर सकते हैं ऐलान

Pm modi Jan Samwad programme in jaipur in presence of CM vasundhara raje
फाइल फोटो

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री की रैली को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बुधवार को दिल्ली पहुंची थी, और केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी। 

वसुंधरा चाहती हैं कि प्रधानमंत्री अपनी रैली के दौरान पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना की मंजूरी का ऐलान कर सकते हैं। वसुंधरा की नजर 13 जिलों की 80 से अधिक सीटों पर हैं, जहां भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, अलवर, जयपुर, टोंक, दौसा, अजमेर जिले में पेयजल व सिंचाई संकट समाप्त हो जाएगा।

करीब 37 हजार करोड़ की इस महत्वाकांक्षी परियोजना से राजस्थान के पार्वती, कालीसिंध और चम्बल नदियों के बेसिन को लिंक कर चार लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा के साथ ही प्यासी जनता को पानी पिलाया जा सकेगा। इस परियोजना से इसके अलावा राज्य तीन नदियों से बहकर जाने वाले पानी का उपयोग भी कर सकेगा। 

प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा का कार्यक्रम

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी सुबह 11.50 बजे दिल्ली से रवाना होंगे और दोपहर 12.40 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मोदी करीब एक घंटे तक अमरूदों का बाग स्थित समारोह स्थल पर मौजूद रहेंगे। इस दौरान वे करीब तीन घंटे जयपुर में रहेंगे। इसके बाद दिल्ली रवाना हो जाएंगे। 

समय:- कब-कहां पहुंचेंगे 

सुबह 11.50 बजे  भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से दिल्ली से रवाना।
दोपहर 12.40 बजे  जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
दोपहर 12.45 बजे जयपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से रवाना
दोपहर 1.05 बजे हैलिकॉप्टर एसएमएस स्टेडियम पहुंचेगा।
दोपहर 1.10 बजे एसएमएस स्टेडियम हेलीपेड से सड़क मार्ग से रवाना
दोपहर 1.15 बजे अमरूदों का बाग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे
दोपहर 1.15 बजे से दोपहर 2.15 बजे तक पब्लिक फंक्शन अटेंड करेंगे  
दोपहर 2.20 बजे कार्यक्रम स्थल से रवाना सड़क मार्ग से।
दोपहर 2.26 बजे पुन: एसएमएस स्टेडियम हेलीपैड पहुंचेंगे।
दोपहर 2.30 बजे हैलीकॉप्टर से रवाना।
दोपहर 2.50 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।
दोपहर 2.55 बजे जयपुर से दिल्ली रवाना।
दोपहर 3.45 बजे नई दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed