{"_id":"66f90d88a740e825e609f385","slug":"pm-modi-it-is-a-big-loss-for-me-that-i-could-not-come-to-pune-while-giving-a-gift-of-crores-to-maharashtra-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: 'मेरा बड़ा नुकसान है कि मैं पुणे नहीं आ सका', महाराष्ट्र को करोड़ों की सौगात देते हुए बोले पीएम मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: 'मेरा बड़ा नुकसान है कि मैं पुणे नहीं आ सका', महाराष्ट्र को करोड़ों की सौगात देते हुए बोले पीएम मोदी
Sun, 29 Sep 2024 01:49 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 29 Sep 2024 01:49 PM IST
सार
पीएम मोदी ने कहा कि भारत आधुनिक हो, भारत का आधुनिकीकरण भी हो, लेकिन हमारे मूलभूत मूल्यों के आधार पर हो। भारत विकसित भी हो, विकास भी करे और विरासत को भी गर्व के साथ लेकर आगे बढ़े।
विज्ञापन
PM Modi
- फोटो : X/@BJP4India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए महाराष्ट्र में 11,200 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री मोदी ने जिला न्यायालय से स्वारगेट तक पुणे मेट्रो खंड का ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन किया। उन्होंने पुणे मेट्रो फेज-1 के स्वारगेट-कटराज विस्तार की आधारशिला भी रखी। उन्होंन बिडकिन औद्योगिक क्षेत्र का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा पीएम मोदी ने सोलापुर हवाई अड्डे का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन
इस दौरान लोगों को संबाधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दो दिन पहले मुझे कई बड़ी परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए पुणे आना था, लेकिन भारी बारिश के कारण मुझे वो कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। इससे मेरा तो नुकसान हुआ ही क्योंकि पुणे के कण-कण में राष्ट्रभक्ति है, समाज भक्ति है... ऐसे पुणे में आना अपने आप में ऊर्जावान बना देता है, तो मेरा तो बड़ा नुकसान है कि मैं पुणे नहीं आ सका।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अभी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से स्वारगेट सेक्शन रूट का लोकार्पण हुआ है। इस रूट पर भी अब मेट्रो चलना शुरू हो जाएगी। स्वारगेट-कात्रज सेक्शन का आज शिलान्यास भी हुआ है। आज ही क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले मेमोरियल की नींव भी रखी गई है। पुणे शहर में इज ऑफ लिविंग बढ़ाने का हमारा जो सपना है, मुझे खुशी है कि हम उस दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विठोबा के भक्तों को काफी सुविधा होगी
पीएम मोदी ने कहा कि आज भगवान विट्ठल के आशीर्वाद से उनके भक्तों को भी स्नेह उपहार मिला है। सोलापुर को सीधे एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए एयरपोर्ट को अपग्रेड करने का काम पूरा कर लिया गया है। यहां के टर्मिनल बिल्डिंग की क्षमता बढ़ाई गई है, यात्रियों के लिए नई सुविधा तैयार की गई है। इससे विठोबा के भक्तों को काफी सुविधा होगी। भगवान विट्ठल के दर्शन के लिए अब लोग सीधे सोलापुर पहुंच सकेंगे।
डबल इंजन सरकार से पहले की हालत बताई
उन्होंने कहा, 'मैं महाराष्ट्र के लोगों को इन सभी विकास कार्यों के बहुत बधाई व शुभकामनाएं देता हूं। मेट्रो से जुड़े प्रोजेक्ट हो, मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन हो या किसानों के लिए सिंचाई से जुड़े कई महत्वपूर्ण काम हों... डबल इंजन सरकार से पहले, महाराष्ट्र के विकास के लिए जरूरी ऐसे कितने ही प्रोजेक्ट डिरेल हो गए थे।'
मूलभूत मूल्यों के आधार पर भारत विकसित हो
पीएम मोदी ने कहा कि भारत आधुनिक हो, भारत का आधुनिकीकरण भी हो, लेकिन हमारे मूलभूत मूल्यों के आधार पर हो। भारत विकसित भी हो, विकास भी करे और विरासत को भी गर्व के साथ लेकर आगे बढ़े।
सावित्रीबाई फुले का जिक्र किया
उन्होंने कहा कि आजादी के पहले, देश में जो सामाजिक हालात थे, जो गरीबी और भेदभाव था, उन हालातों में हमारी बेटियों के लिए शिक्षा बहुत मुश्किल थी। सावित्रीबाई फुले जैसी विभूतियों ने बेटियों के लिए बंद शिक्षा के दरवाजों को खोला, लेकिन आजादी के बाद भी देश उस पुरानी मानसिकता से पूरी तरह मुक्त नहीं हुआ। कितने ही क्षेत्रों में पिछली सरकारों ने महिलाओं की एंट्री बंद करके रखी थी। स्कूलों में शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का आभाव था, जिसके कारण स्कूल होने के बाद भी स्कूलों के दरवाजे बेटियों के लिए बंद थे। जैसे ही बच्चियां थोड़ी बड़ी होती थीं, उन्हें स्कूल छोड़ना पड़ता था। सैनिक स्कूलों में बेटियों के एडमिशन पर रोक थी, सेना के अधिकतर कार्यक्षेत्रों में महिलाओं की नियुक्ति पर रोक थी, ऐसे ही कितनी ही महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान नौकरी छोड़नी पड़ती थी। हमने पुरानी सरकारों की उन पुरानी मानसिकताओं को बदला, पुरानी व्यवस्थाओं को बदला।