फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Bandipura Tiger Reserve Visit PM Released Tiger Count Numbers in India Know How Much Increased

PM Modi News: पीएम मोदी ने जारी किया बाघों का ताजा आंकड़ा, बोले- प्रकृति की रक्षा, हमारी संस्कृति का हिस्सा

Sun, 09 Apr 2023 02:46 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 09 Apr 2023 02:46 PM IST
सार

Tiger Reserves News in Hindi: पहले यह आंकड़ा 2967 का था। इस तरह देश में बाघों की संख्या में 200 की बढोतरी हुई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने ना सिर्फ बाघों को बचाया बल्कि उन्हें ऐसा इकोसिस्टम दिया, जिससे वह फल-फूल सके।

विज्ञापन
PM Modi Bandipura Tiger Reserve Visit PM Released Tiger Count Numbers in India Know How Much Increased
देश में बढ़ी बाघों की संख्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाघों का नया आंकड़ा जारी कर दिया है। इस नए आंकड़े के अनुसार, साल 2022 में देश में बाघों की संख्या बढ़कर 3167 हो गई है। पहले यह आंकड़ा 2967 का था। इस तरह देश में बाघों की संख्या में 200 की बढोतरी हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर इंटरनेशनल बिग कैट्स अलायंस (IBCA) का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर एक स्मारक सिक्का भी जारी किया।
विज्ञापन


टाइगर रिजर्व नौ से बढ़कर हुए 53
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि देश में बाघों के संरक्षण की शुरुआत साल 1973 में नौ टाइगर रिजर्व क्षेत्रों के साथ हुई थी। आज इनकी संख्या 53 टाइगर रिजर्व तक पहुंच गई है। इनमें से 23 टाइगर रिजर्व को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिली हुई है। बता दें कि साल 1973 में तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार ने प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत की थी। एक अप्रैल को इस प्रोजेक्ट के 50 साल पूरे हो गए हैं। IBCA के तहत बाघों, शेर, तेंदुए, हिम तेंदुए, जैगुआर, चीता, प्यूमा के संरक्षण पर फोकस किया जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- PM Modi LIVE: पीएम मोदी ने किया बांदीपुर टाइगर रिजर्व का दौरा, बाघों के ताजे आंकड़े भी जारी किए
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी बोले- यह पूरी दुनिया के लिए गर्व का विषय
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 'देश में बाघों के संरक्षण और उनकी सुरक्षा में प्रोजेक्ट टाइगर ने अग्रणी भूमिका निभाई है। प्रकृति की रक्षा, भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। प्रोजेक्ट टाइगर की सफलता ना सिर्फ भारत के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए गर्व का विषय है। भारत ने आजादी के 75 साल पूरे कर लिए हैं और उसी समय दुनिया के 75 प्रतिशत बाघ भारत में निवास करते हैं।' 




एशियाई शेरों का इकलौता घर भारत
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 'दुनिया में एशियाई शेरों का इकलौता घर भारत है। देश में शेरों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। साल 2015 में देश में 525 शेर थे और 2020 में बढ़कर 675 हो गए। तेंदुओं की संख्या में  भी बीते चार सालों में 60 फीसदी का उछाल आया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 'हम एक महत्वपूर्ण समय के साक्षी बन रहे हैं, जब प्रोजेक्ट टाइगर को 50 साल पूरे हो रहे हैं। भारत ने ना सिर्फ बाघों को बचाया बल्कि उन्हें ऐसा इकोसिस्टम दिया, जिससे वह फल-फूल सके। हमारे पास दुनिया भर की कुल जमीन का सिर्फ 2.4 फीसदी है लेकिन वैश्विक विविधता में हमारा हिस्सा 8 फीसदी है।'

उन्होंने कहा कि 'भारत में दशकों पहले चीते विलुप्त हो गए थे लेकिन हम चीतों को दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से लेकर आए और चीतों को एक देश से दूसरे देश में लाकर बसाने में हमें सफलता मिली है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे देश में करीब 30 हजार हाथी हैं और एशियाई हाथियों की दुनिया में सबसे ज्यादा संख्या भारत में है।'  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed