फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi invited for investment to chip manufacturers from all over the world

PM Modi: दुनियाभर के चिप निर्माताओं को पीएम मोदी ने दिया निवेश का न्योता, बोले- भारत पर दुनिया का बढ़ा भरोसा

Sat, 29 Jul 2023 05:35 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 29 Jul 2023 05:35 AM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा, आपने भारत की आकांक्षाओं व सामर्थ्य के साथ अपने भविष्य को जोड़ा है। भारत किसी को निराश नहीं करता। 21वीं सदी के भारत में आपके लिए अवसर ही अवसर हैं। भारत का लोकतंत्र, जनसांख्यिकी और लाभांश, आपके कारोबार को दोगुना-तिगुना करने वाला है।

विज्ञापन
PM Modi invited for investment to chip manufacturers from all over the world
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत पर दुनिया का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। देश पर निवेशकों को भरोसा इसलिए है कि यहां स्थिर, जिम्मेदार व सुधार की दिशा में काम करने वाली सरकार है। विश्व के चिप निर्माताओं को निवेश का न्योता देते हुए पीएम मोदी ने कहा, भारत भरोसेमंद साथी है। यहां सेमीकंडक्टर क्रांति की शुरुआत हो रही है। कई भारतीय व विदेशी कंपनियां और स्टार्टअप क्रांति का हिस्सा बन रहे हैं।

विज्ञापन

पीएम मोदी शुक्रवार को गांधीनगर में सेमीकॉन इंडिया सम्मेलन-2023 के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, वैश्विक महामारी कोरोना व रूस-यूक्रेन युद्ध के असर से उबर रहे विश्व को भरोसेमंद चिप आपूर्ति चेन की जरूरत है। सबसे बड़े लोकतंत्र भारत से बेहतर भरोसेमंद साथी भला कौन हो सकता है? यहां हर क्षेत्र में बुनियादी ढांचे का तेज विकास हो रहा है। प्रतिभाओं का भंडार, कुशल इंजीनियर और डिजाइनरों की ताकत है। हम मेक-इन-इंडिया की बात करते हैं, तो इसमें यह भी शामिल है कि भारत के साथ दुनिया के लिए भी विनिर्माण करें। पीएम ने कहा, दुनिया चौथी औद्योगिक क्रांति की साक्षी बन रही है। जब भी दुनिया इस अवस्था से गुजरी है, तब उसका आधार किसी न किसी क्षेत्र के लोगों की आकांक्षाएं रही हैं। भारतीय आकांक्षाएं विकास को गति दे रही हैं। देश में भीषण गरीबी तेजी से खत्म हो रही है। बढ़ता नव-मध्य वर्ग आकांक्षाओं का पावरहाउस बन गया है। भारत में डिजिटल क्षेत्र, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा, आपने भारत की आकांक्षाओं व सामर्थ्य के साथ अपने भविष्य को जोड़ा है। भारत किसी को निराश नहीं करता। 21वीं सदी के भारत में आपके लिए अवसर ही अवसर हैं। भारत का लोकतंत्र, जनसांख्यिकी और लाभांश, आपके कारोबार को दोगुना-तिगुना करने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
पीएम मोदी ने कहा, कई क्षेत्र के लिए सेमीकंडक्टर बेहद जरूरी है। चाहे कार हो, रॉकेट हो, घर में लगा टीवी या कंप्यूटर हो, हर जगह सेमीकंडक्टर का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हो रहा है। वाॅशिंग मशीन व एसी जैसे घरेलू उपकरणों में भी सेमीकंडक्टर की जरूरत होती है। भारत इस मामले में लगभग पूरी तरह आयात पर निर्भर है। यही कारण है कि केंद्र सरकार इस क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है।

3,300 करोड़ रुपये का निवेश एएमडी करेगी भारत में
अमेरिका की सेमीकंडक्टर निर्माता कंपनी एडवांस्ड माइक्रो डिवाइसेज (एएमडी) भारत में पांच साल में 3,300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। वह बंगलूरू में 5 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में सबसे बड़ा डिजाइन केंद्र बनाएगी और 2028 तक 3,000 और इंजीनियरों की भर्ती करेगी। 

  1. माइक्रोन 2.75 अरब डॉलर की लागत वाली पहला चिप प्लांट शुरू करेेगी। कंपनी 82.5 करोड़ डॉलर देगी। बाकी सरकार देगी।
  2. वेदांता कुल 20 अरब डॉलर खर्च करेगी।
  3. काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार भारत का चिप बाजार तीन गुना बढ़कर 2026 में 64 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।  

आधे घंटे में 43 बार भारत शब्द का उल्लेख
सेमीकॉन इंडिया के मंच पर भारत शब्द की गूंज रही। पीएम मोदी ने आधे घंटे के संबोधन में 43 बार भारत शब्द का उल्लेख किया। इंडिया शब्द का उल्लेख महज दो-तीन बार किया। देश की हर उपलब्धि को गिनाने के लिए उन्होंने भारत का उपयोग किया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed