फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Interview Congress manifesto destroys aspirations of first-time voters Lok Sabha Election

PM Modi: 'वचन पर प्रतिबद्धता-जिम्मेदारी की कमी..', पीएम का राहुल पर तंज; कांग्रेस के घोषणापत्र पर कही ये बात

Mon, 15 Apr 2024 05:44 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 15 Apr 2024 05:44 PM IST
सार

कांग्रेस के घोषणापत्र की आलोचना करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये घोषणापत्र अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से विफल करता है। कांग्रेस का घोषणा पत्र पहली बार मतदान करने वाले मतदाता की आकांक्षाओं को भी एक तरह से नष्ट कर देता है।

विज्ञापन
PM Modi Interview Congress manifesto destroys aspirations of first-time voters Lok Sabha Election
पीएम मोदी। - फोटो : Amar ujala

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुर्भाग्य से किसी शब्द के प्रति इनकी कोई प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी ही नहीं है। इनके हर विचार विरोधाभासी हैं और लोग जब यह देखते हैं तो उन्हें लगता है कि यह नेता देश के लोगों की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रहा है। हाल ही में इनका एक वीडियो मैंने देखा, जिसमें वे कह रहे थे कि मैं एक झटके में गरीबी मिटा दूंगा। जो लोग पांच-छह दशकों तक सत्ता में रहे और फिर भी ऐसा बोलें तो देशवासी सोचते हैं कि यह आदमी कह क्या रहा है।

विज्ञापन


एएनआई को दिए गए एक इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा का घोषणापत्र पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं के साथ जुड़ा हुआ है। जब मैं विकसित भारत- 2047 की बात करता हूं तो यह उनके लिए हैं, जो आज 20 साल के हैं। यह उनकी पूरी जिंदगी का टाइम फ्रेम है। 2047 में 20 साल वाला आज का युवा, 40-45 साल का होगा। भारत का विकास और उसके जीवन का विकास एक साथ होगा। विकसित भारत- 2047 का सबसे बड़ा लाभार्थी वही होगा। मैं उन्हें यही समझा रहा हूं कि आप मेरे साथ जुड़े और अपना भविष्य बनाएं। मुझे विश्वास है कि वे जुड़ेंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के घोषणा पत्र से 25 साल से कम के युवाओं को नुकसान
कांग्रेस के घोषणापत्र की आलोचना करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये घोषणापत्र अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से विफल करता है। कांग्रेस का घोषणा पत्र पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की आकांक्षाओं को भी एक तरह से नष्ट कर देता है। अगर आप ध्यान दें तो इस घोषणा पत्र से सबसे बड़ा नुकसान 25 साल से कम उम्र के लोगों को है। मैं उन युवाओं के जीवन को बेहतर बनाना चाहता हूं। मैं देश में नवाचार को ताकत देना चाहता हूं। 


देश में सबसे सस्ता इंटरनेट
पीएम मोदी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी सोच रही है कि हमारी जिंदगी बेहतर हो रही है। आज भारत में सबसे सस्ता इंटरनेट है। सस्ते इंटरनेट के कारण युवाओं को देश में डिजिटल क्रांति लाने की ताकत आई है। मैंने हाल ही में गेमर्स से मुलाकात की थी। उन्होंने मुझसे कहा कि सर, हम दुनिया में खेलने जाते हैं, वहां डेटा बहुत महंगा है, हमारे लिए भारत में बहुत सारे अवसर हैं। 

करदाताओं को सम्मान करना चाहिए
पीएम ने कहा कि देश में करदाताओं का सम्मान होना चाहिए। लोगों को सरकार पर भरोसा है, अब कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पिछले 10 साल के शासन में आईटीआर फाइल धारकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। पहले चार करोड़ से भी कम लोग आईटीआर फाइल करते थे, अब आठ करोड़ से अधिक लोग आईटीआर फाइल कर रहे हैं। मैं करदाताओं से अनुरोध करता हूं कि देश के लिए आप कम से कम ऐसे तीन लोगों को प्रेरित करें, जो अभी कर नहीं देते हैं। जब मैं गरीबों के लिए घर बनाता हूं तो उस ईंट का भुगतान करदाता करता है। जब करदाताओं के कारण गरीब को मुफ्त राशन दे पाता हूं। करदाताओं के कारण जरूरतमंद को खाना मिलता है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed