फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi interacts with children who overcame congenital heart conditions

PM Modi: दिल की बात कर पीएम ने जीता बच्चों का दिल; जन्मजात हृदय रोगों से पीड़ित 2500 बच्चों के साथ किया संवाद

Sat, 01 Nov 2025 10:48 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/रायपुर Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 01 Nov 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
PM Modi interacts with children who overcame congenital heart conditions
पीएम मोदी ने बच्चों से की बात। - फोटो : पीटीआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को छत्तीसगढ़ यात्रा के दौरान जन्मजात हृदय रोगों का इलाज करा चुके करीब 2500 बच्चों से मिलने पहुंचे और उनके साथ खुलकर दिल की बात की। प्रधानमंत्री के साथ संवाद करके बच्चे भी बेहद उत्साहित दिखे। कोई पीएम मोदी से हाथ मिलाना चाहता था तो कोई उनके गले लगना चाहता था।

विज्ञापन


नवा रायपुर अटल नगर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में दिल की बात कार्यक्रम के तहत इस संवाद के दौरान प्रधानमंत्री ने बच्चों से उनके और उनकी सेहत के बारे में जाना। पीएम ने इसका एक वीडियो भी साझा किया। इसमें एक बच्ची पीएम को बताती है कि वह हॉकी खेलती है और उसने अवार्ड भी जीते हैं। दिल में छेद होने का पता चलने के बाद उसका छह महीने पहले ही ऑपरेशन हुआ है। बच्ची ने बताया कि वह अब स्वस्थ है और बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती है। तब पीएम मोदी ने हंसते हुए पूछा कि जब तुम डॉक्टर बनोगी तो हम बूढ़े हो जाएंगे तो क्या हमारा भी इलाज करोगी।
विज्ञापन


बच्ची ने बाद में कहा कि उसे प्रधानमंत्री से मिलकर बहुत अच्छा लगा। बच्चों ने इस दौरान प्रधानमंत्री को अपने सपनों के बारे में बताया और एक बच्ची ने कविता भी सुनाई। एक छोटी-सी बच्ची ने बताया कि प्रधानमंत्री से मिलना उसका सपना था। पीएम के यह पूछने पर कि क्या वह उन्हें जानती है, बच्ची ने कहा-हां, न्यूज में देखती रही हूं। एक बच्चे ने बेहद मासूमियत से कहा कि वह बड़ा होकर सैनिक बनना चाहता है, क्योंकि जवान हमारे देश की रक्षा करते हैं। एक बच्ची ने जब यह बताया कि उसके शिक्षक कहते हैं कि पढ़ाई में अच्छी हो लेकिन थोड़ा अटकती हो, तब प्रधानमंत्री ने उसका हौसला बढ़ाते हुए कहा, इस तरह सच बोलने का तुमको बहुत फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed