फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi interacting with farmers from across the country via NaMo App video conferencing 

किसानों से बोले पीएम- कृषि आमदनी दोगुनी करने की बात की तो लोगों ने मजाक उड़ाया

Wed, 20 Jun 2018 02:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 20 Jun 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
PM Modi interacting with farmers from across the country via NaMo App video conferencing 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि क्षेत्र में अपनी सरकार की अभूतपूर्व उपलब्धियों का ब्यौरा देते हुए कहा कि जब उन्होंने खेती से जुड़े लोगों की आय दोगुनी करने की बात की तो कुछ लोगों ने उसका मजाक उड़ाया लेकिन उन्हें किसानों पर पूरा भरोसा है। वे बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कृषि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर किसानों से बात कर रहे थे।
सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर जनता से सीधी बातचीत के तहत उन्होंने 600 जिलों के किसानों की बात सुनी और उन्हें अपनी बात बताई। उन्होंने कहा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कृषि क्षेत्र का बजट 2.12 लाख करोड़ कर दिया गया है, जबकि पिछली सरकार ने 2009-14 के बीच 1.21 लाख करोड़ का प्रïवधान किया था। पिछली सरकार के मुकाबले उनकी सरकार का कृषि बजट लगभग दोगुना है।

विज्ञापन


मोदी ने कहा कि उनकी सरकार विस्तृत एवं संतुलित नीति के जरिए किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक, पानी और बिजली के साथ बाजार की भी सुविधा मुहैया कराने की कोशिश कर रही है ताकि उनकी आमदनी को बढ़ाया जा सके। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कृषि लागत मूल्य में कमी लाने, उपज का उचित मूल्य देने, फसल को नुकसान से बचाने और किसानों के लिए आय के वैकल्पिक साधन मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ गुना एमएसपी
प्रधानमंत्री ने कहा कि 2018-19 के बजट में सरकार ने सभी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लागत का डेढ़ गुना करने की घोषणा की है। कृषि बजट को भी दोगुना कर दिया गया है। इससे किसानों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का पता चलता है। पिछले चार साल में कृषि क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास के चलते 2017-18 में खाद्यान्न उत्पादन 28 करोड़ टन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है, जबकि 2010-14 के बीच औसत खाद्यान्न उत्पादन 25 करोड़ टन रहा था।

फल, सब्जी व दूध का बंपर उत्पादन 
मोदी ने कहा कि फल, सब्जी और दूध का बंपर उत्पादन हुआ है। दालों का उत्पादन औसतन 10.5 फीसदी की दर से बढ़ा है। मछली और दूध के उत्पादन में क्रमश: 26 और 24 फीसदी और अंडे के उत्पादन में 25 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

पिछली सरकारों ने कुछ नहीं किया
उन्होंने कहा कि देश की खाद्यान्न सुरक्षा का पूरा श्रेय किसानों को जाता है लेकिन आजादी के बाद से किसानों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया। पिछली सरकारों ने उनके लिए कुछ नहीं किया, लेकिन उनकी सरकार हर कदम पर अन्नदाता की मदद कर रही है। इसके तहत 12.5 करोड़ किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी किए गए हैं ताकि वे अपनी जमीन की गुणवत्ता के अनुसार फसलें उगा सकें। इसके अलावा उन्हें आसनी से ऋण मुहैया कराया जा रहा है।


किसानों को बिचौलियों से बचाया
यूरिया की नीम कोटिंग के कारण उसकी कालाबाजारी पर रोक लगी है। 22 हजार ग्रामीण बाजारों को मंडी से जोड़ा गया है ताकि किसानों को बिचौलियों के शोषण से बचाया जा सके। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 100 परियोजनाओं पर काम चल रहा है ताकि हर किसान को पानी मिल सके।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed