फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM modi interacted with the winners of national teachers award

शिक्षक पुरस्कार विजेताओं से पीएम मोदी ने की बात, बोले- आसपास के माहौल में लाएं डिजिटल बदलाव

Wed, 05 Sep 2018 09:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Sep 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
PM modi interacted with the winners of national teachers award

आज देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। शिक्षकों (गुरुओं) के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस  के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर सरकार भी शिक्षकों को विशेष पुरस्कार से सम्मानित करती है। 

विज्ञापन


शिक्षक दिवस से एक दिन पहले 4 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, 2017 के विजेताओं से बातचीत की। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी इस मौके पर वहां मौजूद थे। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने देश में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर करने की दिशा में किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के लिए पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने शिक्षा के प्रति समर्पण के साथ-साथ इसे जीवन मंत्र बनाने के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक आजीवन ज्ञान की धारा से जुड़े रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने बातचीत के दौरान पुरस्कार विजेताओं से समुदाय को एकजुट करने और उन्हें स्कूलों में सुव्यवस्थित विकास का एक अभिन्न अंग बनाने का अनुरोध किया। उन्होंने शिक्षकों से विशेषकर गरीब और ग्रामीण पृष्ठभूमि वाले विद्यार्थियों की अंतर्निहित प्रतिभा को निखारने की दिशा में काम करने का आह्वान भी किया।

उन्होंने कहा कि शिक्षाविशारदों को गुरु एवं शिष्य की प्राचीन पावन परंपरा को फिर से स्थापित करने की दिशा में काम करना चाहिए, ताकि विद्यार्थीगण आजीवन अपने शिक्षकों को स्मरण करें। उन्होंने शिक्षकों को अपने स्कूलों एवं उसके आसपास के माहौल में डिजिटल बदलाव लाने के लिए भी प्रोत्साहित किया।


प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करते हुए पुरस्कार विजेताओं ने अपने स्कूलों को शिक्षण एवं उत्कृष्टता केंद्र में तब्दील करने से जुड़ी प्रेरणादायक गाथाएं सुनाईं। उन्होंने नई ऑनलाइन मनोनयन प्रक्रिया के साथ-साथ डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं के लिए भी प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया, जो देश भर में स्कूली शिक्षा में व्यापक गुणात्मक बदलाव ला रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed