फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pm modi interact with beneficiaries and stakeholders of the ‘Aatmanirbhar Bharat Swayampurna Goa' programme news and updates

आत्मनिर्भर भारत स्वयंपूर्ण गोवा: पीएम मोदी ने गोवा सीएम के सामने मनोहर पर्रिकर को क्यों याद किया, राज्य के विकास कार्यों पर भी की टिप्पणी

Sat, 23 Oct 2021 09:48 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 23 Oct 2021 09:48 AM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि स्वयंपूर्ण गोवा योजना टीम गोवा की टीम स्प्रिट का ही परिणाम है।

विज्ञापन
Pm modi interact with beneficiaries and stakeholders of the ‘Aatmanirbhar Bharat Swayampurna Goa' programme news and updates
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

गोवा की आत्मनिर्भर भारत स्वयंपूर्ण योजना के लाभार्थियों से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि स्वयंपूर्ण गोवा योजना टीम गोवा के टीम स्प्रिट का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि गोवा में पहले राजनैतिक अस्थिरता थी, जिससे यहां के विकास कार्य बाधित होते थे, लेकिन यहां की समझदार जनता ने राज्य की अस्थिरता को स्थिरता में बदला है। 

विज्ञापन


किया मनोहर पर्रिकर को याद 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को भी याद किया। उन्होंने कहा कि मेरे मित्र मनोहर परिकर ने गोवा के विकास को आगे बढ़ाया था, उसे प्रमोद सावंत की टीम गति दे रही है। गोवा के पास ग्रामीण संपदा और अर्बन लाइफ दोनों है। आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए जो कुछ जरूरी है, वह गोवा के पास है। इसलिए गोवा का सम्पूर्ण विकास डबल इंजन की सरकार ही कर सकती है। 
विज्ञापन


गोवा के फंड में हुई पांच गुना वृद्धि
पीएम ने कहा कि गोवा में विकसित होता इंफ्रास्टकचर यहां के लोगों की आय को बढ़ाने में मदद करेगा। इस वर्ष गोवा के फंड में पांच गुना वृद्धि की है। गोवा के रूरल विकास के लिए 500 करोड़ आवंटित किए हैं। महिलाओं की सुविधा और सम्मान के लिए जो योजनाएं केंद्र सरकार ने बनाई, उनको गोवा सफलता से जमीन पर उतार भी रहा है और उनको विस्तार भी दे रहा है। चाहे शौचालय हो, उज्जवला गैस कनेक्शन हो या फिर जनधन बैंक अकाउंट हो, गोवा ने महिलाओं को ये सभी सुविधाएं देने में बेहतरीन काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लाभार्थियों से की बात 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 'आत्मनिर्भर भारत स्वयंपूर्ण गोवा' के लाभार्थियों से भी बात की। वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम में जुड़े। कार्यक्रम में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद रहे। 


एक अक्तूबर 2020 को शुरू की गई थी योजना 
इस योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से स्वयंपूर्ण मित्र के रूप में अधिकारियों की नियुक्ति की जाती है। ये अधिकारी नगर पंचायतों और नगर निगम क्षेत्रों में जाकर लोगों से बात करतें हैं और उन्हें विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हैं। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाता है कि उन्हें योजनाओं का लाभ मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed