{"_id":"5b0149654f1c1bd0408b6ba5","slug":"pm-modi-informal-russia-visit-to-meet-vladimir-putin","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM मोदी: पुतिन के साथ वार्ता से मजबूत होंगे भारत-रूस के सामरिक संबंध","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
PM मोदी: पुतिन के साथ वार्ता से मजबूत होंगे भारत-रूस के सामरिक संबंध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 21 May 2018 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उम्मीद जताई की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से उनकी बातचीत भारत और रूस की ‘विशेष और गौरवशाली’ सामरिक साझेदारी को मजबूत करेगी। पीएम मोदी ने अपनी रूस यात्रा की पूर्व संध्या पर रूसी और अंग्रेजी में सिलसिलेवार ट्वीट किए।
अनौपचारिक सम्मेलन वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर केंद्रित
पीएम मोदी ने कहा, ‘रूस की मित्रवत जनता का अभिवादन। मैं सोमवार को सोची में राष्ट्रपति पुतिन के साथ होने वाली मुलाकात को लेकर उत्साहित हूं। उनसे मिलकर हमेशा खुशी होती है।’ सोमवार को होने वाले इस अनौपचारिक सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं का ध्यान वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर केंद्रित होगा। इसमें ईरान के साथ परमाणु समझौते से हटने के अमेरिका के फैसले के असर पर भी चर्चा होगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं को बीच 4-6 घंटे तक होने वाली इस बातचीत का ‘कोई एजेंडा नहीं’ है। द्विपक्षीय संबंधों पर विचार-विमर्श के भी सीमित रहने का संभावना है।
इन मुद्दों पर हो सकती है बात
दोनों नेताओं के बीच ईरान एटमी डील से अमेरिका के पीछे हटने के फैसले का आर्थिक असर, अफगानिस्तान और सीरिया के हालात, आतंकवाद के खतरे और आगामी शंघाई सहयोग संगठन एवं ब्रिक्स सम्मेलन से संबंधित मुद्दों पर बात होगी।
विज्ञापन
रूस पर अमेरिकी प्रतिबंध से भारत बेअसर
दोनों नेता अमेरिका की ओर से रूस पर लगाए गए काउंटरिंग एडवसरीज थ्रू सेंक्शन एक्ट (काटसा) के भारत-रूस रक्षा संबंधों पर पड़ने वाले संभावित असर पर भी चर्चा करेंगे। सूत्रों के अनुसार, भारत किसी देश को यह इजाजत नहीं देता कि वह रूस के साथ उसके रक्षा संबंधों में कोई आदेश जारी करे। नई दिल्ली की ओर से इस बारे में ट्रंप प्रशासन से भी बात हो रही है।