{"_id":"6513cbb47220fcfabc0d8f03","slug":"pm-modi-inaugurates-vibrant-gujarat-global-summit-also-visits-robot-exhibition-at-science-city-ahmedabad-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाइब्रेंट गुजरात समिट: 'पहले विदेशी निवेशकों को डराया जाता था...', समिट में पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वाइब्रेंट गुजरात समिट: 'पहले विदेशी निवेशकों को डराया जाता था...', समिट में पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना
Wed, 27 Sep 2023 01:29 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 27 Sep 2023 01:29 PM IST
सार
पीएम मोदी ने वाइव्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का उद्घाटन करते हुए बताया कि उन्होंने एक बीज बोया था जो अब वटवृक्ष बन गया है।
विज्ञापन
Vibrant Gujarat Global Summit
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इनदिनों गुजरात दौरे पर हैं। वह अहमदाबाद के साइंस सिटी में आयोजित एक रॉबोटिक प्रदर्शनी में शामिल भी हुए। इसके साथ ही उन्होंने वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का उद्घाटन भी किया। रॉबोटिक प्रदर्शनी में पीएम मोदी ने वहां मौजूद कर्मचारियों से बातचीत भी की और वहां रखे सभी रोबोटिक चीजों का जायजा भी लिया।
पीएम मोदी ने किया वाइव्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का उद्घाटन
पीएम मोदी ने वाइव्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का उद्घाटन करते हुए बताया कि उन्होंने एक बीज बोया था जो अब वटवृक्ष बन गया है। समिट में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'वाइव्रेंट गुजरात केवल ब्रांडिंग का कार्यक्रम नहीं है बल्कि उससे भी ज्यादा जुड़ाव का कार्यक्रम है। मेरे लिए यह वो जुड़ाव है जो मेरे और गुजरात के 7 करोड़ नागरिकों और उनके सामर्थ्य से जुड़ा हुआ है। 20 साल पहले हमने एक बीज बोया था, जो आज बड़ा एक विशाल और वृहद वाइब्रेंट वटवृक्ष बन गया है।'उन्होंने आगे कहा, 'मुख्यमंत्री के तौर पर भले ही उस समय मेरे पास ज्यादा अनुभव नहीं था। लेकिन मुझे अपने गुजरात के लोगों पर अटूट भरोसा था।'
कांग्रेस पर साधा निशाना
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर गुजरात के विकास को लेकर बेरुखी दिखाने का आरोप भी लगाया। पीएम मोदी ने कहा, वाइव्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का आयोजन ऐसे माहौल में किया गया था, जब तत्कालीन केंद्र सरकार गुजरात के विकास को लेकर बेरुखी दिखाती थी। विदेशी निवेशकों को धमकाया जाता था कि गुजरात मत जाओ, इतना डराने के बाद भी विदेशी निवेशक गुजरात आए।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि साल 2009 में वैश्विक मंदी के दौरान भी इस समिट का आयोजन किया गया था। उन्होंने बताया कि वाइव्रेंट गुजरात की सफलता में योजना, कल्पना और कार्यान्वयन शामिल है। वाइव्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी के साथ गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भुपेंद्र पटेल भी शामिल हुए। साल 2003 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहला वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हुआ था।