फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi inaugurates khelo india university games in cuttack

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का उद्घाटन, पीएम बोले- खेल इतिहास में ये ऐतिहासिक पड़ाव

Sat, 22 Feb 2020 07:39 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटक Published by: Amit Mandal Updated Sat, 22 Feb 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
PM Modi inaugurates khelo india university games in cuttack
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का उदघाटन - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां पहले खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों का उदघाटन किया। देश भर के 159 विश्वविद्यालयों के 3400 से अधिक खिलाड़ी 17 खेलों में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इन खेलों में रग्बी भी शामिल है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस सुविधा के जरिए खेलों के शुरुआत की घोषणा की। उन्होंने इसे भारतीय खेलों के लिये ऐतिहासिक क्षण बताया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह देश की खेल क्रांति में अगला कदम साबित होंगे।
विज्ञापन

 

पीएम मोदी ने कहा कि आज ओडिशा में नया इतिहास बना है। भारत के इतिहास के पहले खेलो युवा विश्वविद्यालय खेलों की शुरुआत आज से ही हो रही है। ये भारत के खेल इतिहास में ऐतिहासिक पड़ाव तो है ही भारत के खेलों के भविष्य के लिये भी एक बहुत बड़ा कदम है। आज भारत दुनिया के उन देशों की लीग में शामिल हो गया है जहां इस स्तर पर विश्वविद्यालय खेलों का आयोजन होता है। 

इस अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय खेल मंत्री कीरेन रीजीजू और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी उपस्थित थे। स्टार फर्राटा धाविका दुती चंद भी इन खेलों का हिस्सा हैं। वह मेजबान केआईआईटी विश्वविदद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी।


दुती के अलावा जो अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे उनमें मेंगलूर विश्वविद्यालय के त्रिकूद के एथलीट जय शाह, उनके साथी लंबी दौड़ के धाविक नरेंद्र प्रताप सिंह, पुणे विश्वविद्यालय की लंबी दूरी की धाविका कोमल जगदाले और आचार्य नागार्जुन विश्वविद्यालय की धाविका वाई ज्योति भी शामिल हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed