{"_id":"65d3edb87e664898b501f833","slug":"pm-modi-inaugurate-11-thousand-crore-projects-worth-in-25-states-five-aiims-gifts-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: पीएम मोदी 25 राज्यों में करेंगे 11 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, पांच एम्स की मिलेगी सौगात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: पीएम मोदी 25 राज्यों में करेंगे 11 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, पांच एम्स की मिलेगी सौगात
Tue, 20 Feb 2024 05:39 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Tue, 20 Feb 2024 05:39 AM IST
सार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सोमवार को बताया कि पीएम मोदी देश को आयुष्मान भारत, विकसित भारत की सौगात देने जा रहे हैं। पांच नए एम्स राजकोट, मंगलागिरी, बठिंडा, रायबरेली और पश्चिम बंगाल के कल्याणी एम्स का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी (फाइल)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 फरवरी को गुजरात के राजकोट से देश के 25 राज्यों को 11,391.79 करोड़ की लागत से तैयार स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात देंगे। इनमें दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल तक को नए एम्स, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज के अलावा आईसीएमआर की शोध यूनिट और खाद्य सुरक्षा को लेकर अनुसंधान प्रयोगशालाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सोमवार को बताया कि पीएम मोदी देश को आयुष्मान भारत, विकसित भारत की सौगात देने जा रहे हैं। पांच नए एम्स राजकोट, मंगलागिरी, बठिंडा, रायबरेली और पश्चिम बंगाल के कल्याणी एम्स का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मेरठ और लखनऊ शहर में खाद्य सुरक्षा को लेकर दो बड़ी प्रयोगशाला समेत प्रदेश को 1,514 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात देंगे।
विज्ञापन
किस राज्य को क्या मिलेगा
- पंजाब: बठिंडा एम्स की सौगात, संगरुर में पीजीआई का लोकार्पण और फिरोजपुर में पीजीआई के लिए शिलान्यास किया जाएगा।
- दिल्ली: डॉ. अटल बिहार वाजपेयी पीजीआई और एक खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला सौंपी जाएगी।
- हिमाचल: राज्य स्तरीय खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला और क्रिटिकल केयर ब्लॉक।
- जम्मू-कश्मीर: छह जिलों में मोबाइल खाद्य सुरक्षा यूनिट, सात आयुष्मान भारत वेलनेस सेंटर, एक क्रिटिकल केयर ब्लॉक।
- उत्तराखंड: दो जिलों में मोबाइल खाद्य सुरक्षा यूनिट, पांच स्वास्थ्य एवं वेलनेस सेंटर, एक क्रिटिकल केयर ब्लॉक, मेडिकल ऑफिसर्स के लिए हॉस्टल।
विज्ञापन