PM Modi In Odisha: पीएम मोदी बोले- हमने देश को कांग्रेस के लूटतंत्र से बाहर निकाला, अब दोगुनी बचत-कमाई का दौर
PM Modi in Odisha: ओडिशा के झारसुगुड़ा में कई परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के बाद पीएम मोदी ने जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा ओडिशा का कला और संस्कृति के प्रति प्रेम और लगाव विश्व प्रसिद्ध है। पीएम ने आगे कहा डबल इंजन सरकार के प्रयासों से ओडिशा तेजी से प्रगति कर रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
#WATCH | झारसुगुड़ा, ओडिशा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "डेढ़ साल पहले, विधानसभा चुनाव के दौरान, आप ओडिशावासियों ने एक नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया था। ये संकल्प था- 'विकसित ओडिशा'। आज हम देख रहे हैं कि ओडिशा डबल इंजन की रफ्तार से आगे बढ़ चला है। आज एक बार फिर,… https://t.co/4439xx2tXA pic.twitter.com/NyF48DRHRR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 27, 2025विज्ञापन
'भाजपा गरीबों की सेवा और उन्हें सशक्त बनाने वाली सरकार'
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज शुरू की गई ब्रह्मपुर-उधना अमृत भारत ट्रेन से गुजरात के उड़िया लोगों को लाभ होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'भाजपा सरकार गरीबों की सेवा और उन्हें सशक्त बनाने वाली सरकार है। हम गरीबों, दलितों, पिछड़े वर्गों और आदिवासियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर देते हैं... हमारी सरकार ने अब तक देश भर में 4 करोड़ से ज्यादा गरीब परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराए हैं। ओडिशा में भी हजारों घरों के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है।'
#WATCH | झारसुगुड़ा, ओडिशा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "भाजपा सरकार गरीबों की सेवा और उन्हें सशक्त बनाने वाली सरकार है। हम गरीबों, दलितों, पिछड़े वर्गों और आदिवासियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर ज़ोर देते हैं... हमारी सरकार ने अब तक देश भर में 4 करोड़ से ज़्यादा… pic.twitter.com/m1mLYURMmC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 27, 2025
हमारा संकल्प है कि भारत हर चीज में आत्मनिर्भर बने- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'हमारा संकल्प है कि भारत चिप से लेकर जहाजों तक, हर चीज में आत्मनिर्भर बने... देश का हर नागरिक चाहता है कि हमारा देश अब किसी पर निर्भर न रहे, इसलिए पारादीप से झारसुगुड़ा तक एक विशाल औद्योगिक क्षेत्र बनाया जा रहा है... हमने देश में जहाज निर्माण के लिए 70 हजार करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी दी है, इससे भारत में 4.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश आएगा... इससे युवाओं को बहुत फायदा होगा, लाखों रोजगार पैदा होंगे।'
#WATCH | झारसुगुड़ा, ओडिशा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हमारा संकल्प है कि भारत चिप से लेकर जहाज़ों तक, हर चीज़ में आत्मनिर्भर बने... देश का हर नागरिक चाहता है कि हमारा देश अब किसी पर निर्भर न रहे, इसलिए पारादीप से झारसुगुड़ा तक एक विशाल औद्योगिक क्षेत्र बनाया जा रहा है...… pic.twitter.com/aQyZLjPtsX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 27, 2025
'देश में शिक्षा और कौशल विकास में अभूतपूर्व निवेश जारी'
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'आत्मनिर्भर भारत के लिए कुशल युवा और अनुसंधान का माहौल आवश्यक है... आज ओडिशा सहित पूरे देश में शिक्षा और कौशल विकास में अभूतपूर्व निवेश किया जा रहा है... आज मेरिट नाम से एक योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत तकनीकी शिक्षा प्रदान करने वाले संस्थानों पर हजारों करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे यह सुनिश्चित होगा कि हमारे युवाओं को अच्छी तकनीकी शिक्षा के लिए बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। देश के हर क्षेत्र और हर वर्ग के नागरिकों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए आज बहुत काम किया जा रहा है।'
#WATCH | झारसुगुड़ा, ओडिशा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आत्मनिर्भर भारत के लिए कुशल युवा और अनुसंधान का माहौल आवश्यक है... आज ओडिशा सहित पूरे देश में शिक्षा और कौशल विकास में अभूतपूर्व निवेश किया जा रहा है... आज मेरिट नाम से एक योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत तकनीकी… pic.twitter.com/WKfVlS22eD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 27, 2025
कांग्रेस पर पीएम मोदी का करारा हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, '2014 में जब आपने हमें सेवा का अवसर दिया, तो हमने देश को इस कांग्रेस के लूटतंत्र से बाहर निकाला। अब भाजपा सरकार में दोगुनी बचत और दोगुनी कमाई का दौर आ गया है। जब कांग्रेस सत्ता में थी, तो हमारे कर्मचारियों, व्यापारियों और कारोबारियों को 2 लाख रुपये तक की वार्षिक कमाई पर भी आयकर देना पड़ता था, लेकिन आज उन्हें 12 लाख रुपये तक की वार्षिक कमाई पर एक रुपया भी टैक्स नहीं देना पड़ता है।'
#WATCH | झारसुगुड़ा, ओडिशा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "2014 में जब आपने हमें सेवा का अवसर दिया, तो हमने देश को इस कांग्रेस के लूटतंत्र से बाहर निकाला। अब भाजपा सरकार में दोगुनी बचत और दोगुनी कमाई का दौर आ गया है। जब कांग्रेस सत्ता में थी, तो हमारे कर्मचारियों, व्यापारियों… pic.twitter.com/zktEHZKroS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 27, 2025
वहीं इस पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी का ध्यान हमेशा ओडिशा के विकास पर रहा है... आपके मार्गदर्शन और निर्देशन में ओडिशा प्रगति के पथ पर अग्रसर है... दुर्गा पूजा ओडिशा का एक बड़ा त्योहार है... आज कई परियोजनाएं शुरू होने जा रही हैं जैसे नई अमृत भारत ट्रेन, कौशल विकास परियोजनाएं, नया सेमीकंडक्टर पार्क आदि...।'
#WATCH | झारसुगुड़ा: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी का ध्यान हमेशा ओडिशा के विकास पर रहा है... आपके मार्गदर्शन और निर्देशन में ओडिशा प्रगति के पथ पर अग्रसर है... दुर्गा पूजा ओडिशा का एक बड़ा त्योहार है... आज कई परियोजनाएं शुरू होने जा रही हैं जैसे… pic.twitter.com/7g98elwtnT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 27, 2025
आठ राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए।
#WATCH | Jharsuguda, Odisha | Chief Ministers from eight states and Union Ministers join PM Narendra Modi's event virtually.
— ANI (@ANI) September 27, 2025
Source: ANI/DD pic.twitter.com/1pUzJ1bw1z
अंत्योदय गृह योजना के 50 हजार लाभार्थियों को सौगात
पीएम मोदी ने इस दौरान अंत्योदय गृह योजना के अंतर्गत 50,000 लाभार्थियों को स्वीकृति आदेश वितरित किए, जिसका उद्देश्य विधवाओं, विकलांग व्यक्तियों और प्राकृतिक आपदाओं के पीड़ितों सहित कमजोर परिवारों को पक्के मकान और वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
VIDEO | Jharsuguda, Odisha: Prime Minister Narendra Modi (@narendramodi) distributes sanction orders to 50,000 beneficiaries under the Antyodaya Gruha Yojana, aimed at providing pucca houses and financial assistance to vulnerable families, including widows, persons with… pic.twitter.com/AGfiBvKxew
— Press Trust of India (@PTI_News) September 27, 2025