PM Modi in Karnataka: पीएम का दावा- BJP की ओर से जनता लड़ रही चुनाव, कांग्रेस मुझे गालियां देने में व्यस्त
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी का इतिहास 85 प्रतिशत कमीशन का रहा है, वह लोगों की सेवा करने के लिए कभी काम नहीं कर सकती।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। राज्य में चुनाव प्रचार अभियान जोरों पर है। इस बीच शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक के अलग-अलग इलाकों में रोड शो और रैली की। पीएम मोदी ने बेंगलुरु में एक रोड शो किया। इस रोड शो के दौरान लोगों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। पीएम मोदी ने कहा कि बेंगलुरु में रोड शो के दौरान उन्हें जो अपार जनसमर्थन मिला है, उसने उन्हें विश्वास दिलाया है कि कर्नाटक में 2023 का विधानसभा चुनाव भाजपा की ओर से लोग लड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बेंगलुरु में उन्होंने जो प्रेम और जुड़ाव देखा, वह अतुलनीय है, ऐसा पहले कभी नहीं देखा।
पीएम मोदी ने बागलकोट जिले के बादामी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, आज सुबह मैं बेंगलुरु में जनता जनार्दन के दर्शन के लिए गया। लोगों ने मुझे काफी प्रेम और स्नेह दिया। राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को वोट डाले जाएंगे, जबकि मतगणना 13 मई को होगी।
बेंगलुरु में पीएम ने किया 25 किमी लंबा रोड शो
प्रधानमंत्री ने कहा कि बेंगलुरु में 25 किलोमीटर लंबे रोड शो के दौरान उनका काफिला जिस रास्ते से गुजरा, उसके दोनों ओर और हर नुक्कड़ पर लोग खड़े थे। सड़क के दोनों ओर लोग अपने परिवारों के साथ खड़े थे। दिव्यांग जन और अपने नवजात शिशुओं के साथ महिलाएं भी खड़ी थीं।
यह चुनाव कर्नाटक के लोग भाजपा की ओर से लड़ रहे हैं: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, मैंने बेंगलुरु में जो कुछ देखा, उसके आधार पर मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि यह चुनाव ना तो मोदी लड़ रहे हैं, ना भाजपा के नेता या हमारे उम्मीदवार लड़ रहे हैं, बल्कि यह चुनाव कर्नाटक के लोग भाजपा की ओर से लड़ रहे हैं। मुझे दिख रहा है कि चुनाव का पूरा नियंत्रण लोगों के हाथों में है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की ‘डबल इंजन’ की सरकार भेदभाव रहित विकास करने के लिए काम कर रही है।
पीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी का इतिहास 85 प्रतिशत कमीशन का रहा है, वह लोगों की सेवा करने के लिए कभी काम नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल तुष्टीकरण की राजनीति, तालाबंदी, ओबीसी समाज, लिंगायत समुदाय और मुझे गालियां देने में लिप्त रही है।
बादामी में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की लूट के सिस्टम को भाजपा ने आधार, मोबाइल और जनधन अकाउंट की त्रिशक्ति से रोक दिया है। उन्होंने कहा कि बादामी की संस्कृति और परंपराओं को बढ़ाने में चालुक्य वंश का योगदान अप्रतिम रहा है और हमने हमेशा इसे संरक्षित करने की दिशा में काम किया है। कांग्रेस के लोग आज भी देश-दुनिया में भारत को मदर ऑफ डेमोक्रेसी कहने की हिम्मत नहीं करते, ये सिर्फ भारत की डेमोक्रेसी पर हमला करते हैं।
सिद्धारमैया हवा का रुख समझ गए, तभी यहां छोड़कर दूसरी जगह चले गए: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया पर निशाना साधते हुए कहा, सिद्धारमैया जी इस क्षेत्र को और आपको छोड़कर दूसरी जगह चले गए हैं। क्योंकि वो हवा का रुख समझ गए हैं लेकिन अगर अटकते-भटकते इधर आ जाएं तो एक सवाल जरूर पूछिएगा कि आखिर इस क्षेत्र के गरीब लोग सभी तरह की मूलभूत सुविधाओं से वंचित क्यों हैं। डबल इंजन सरकार की वजह से बागलकोट के लगभग तीन लाख परिवारों को पहली बार नल से जल की सुविधा मिली।
#WATCH | Siddaramaiah has left this constituency because he has understood the wave. I want the people of Karnataka to ask Siddaramaiah that why the poor people of this area were deprived of all the facilities. Around 3 lakh families of Bagalkote got tap water facility for the… pic.twitter.com/CmI6bh4mOz
— ANI (@ANI) May 6, 2023
हावेरी विकास की कहानी लिखने को आगे बढ़ रहा: पीएम
पीएम मोदी ने बादामी के बाद हावेरी में भी एक जनसभा को संबोधित किया। हावेरी में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज हावेरी विकास की कहानी लिखने के लिए आगे बढ़ रहा है। येदियुरप्पा और बोम्मई के नेतृत्व वाली डबल-इंजन सरकार ने हावेरी में नए मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज और एक नया दूध संयंत्र स्थापित किया। भाजपा सरकार सड़क, रेल और कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश कर रही है। इन कार्यों से हावेरी, कर्नाटक और पूरे देश के लोग लाभान्वित हो रहे हैं।