फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Assembly Election 2023 Prime Minister Narendra Modi Addressed Rally In Karnataka Know Speech

PM Modi in Karnataka: 'कांग्रेस मुझे 91 बार गाली दे चुकी, इतना टाइम सुशासन में लगाते तो दयनीय स्थिति न होती'

Sat, 29 Apr 2023 12:56 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 29 Apr 2023 12:56 PM IST
सार

PM Modi Karnataka Visit: आज इतनी बड़ी संख्या में यहां आ कर आपने पूरे देश को संदेश दे दिया है कि- इस बार, भाजपा सरकार। यह चुनाव कर्नाटक को देश में नंबर-1 राज्य बनाने का चुनाव है।

विज्ञापन
Karnataka Assembly Election 2023 Prime Minister Narendra Modi Addressed Rally In Karnataka Know Speech
कर्नाटक में पीएम मोदी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कर्नाटक में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित किया। उनकी पहली रैली बीदर के हुमनाबाद में हुई है, जहां उन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। यहां पीएम ने कहा, "ये मेरा सौभाग्य है कि इस विधानसभा चुनाव में मेरी शुरुआत बीदर से हो रही है। बीदर का आशीर्वाद मुझे तब भी मिला था जब मैं पीएम पद का उम्मीदवार बना था। आज इतनी बड़ी संख्या में यहां आ कर आपने पूरे देश को संदेश दे दिया है कि- इस बार, भाजपा सरकार। यह चुनाव कर्नाटक को देश में नंबर-1 राज्य बनाने का चुनाव है।"
विज्ञापन


मोदी ने आगे कहा, "कर्नाटक का यह चुनाव केवल 5 वर्ष के लिए सरकार बनाने मात्र का नहीं है, यह कर्नाटक को देश में नंबर वन राज्य बनाने का चुनाव है। ये विकसित भारत के लिए कर्नाटक की बड़ी भूमिका तय करने वाला चुनाव है और भारत विकसित तभी होगा जब कर्नाटक का कोना-कोना विकसित होगा।"
विज्ञापन


'कांग्रेस ने मुझे गाली देने का काम शुरू किया'
पीएम मोदी ने कहा, "कांग्रेस हर उस व्यक्ति से नफरत करती है जो सामान्य मानवी की बात करता है, जो उनके भ्रष्टाचार को सामने लाता है, जो उनकी स्वार्थ भरी राजनीति पर प्रहार करता है। इस चुनाव में भी कांग्रेस ने फिर से मुझे गालियां देने का काम शुरू कर दिया है। अब तक मुझे कांग्रेस के लोगों ने 91 बार अलग अलग गालियां दी हैं। इन गालियों के शब्दकोष में टाइम खराब करने की बजाए अगर कांग्रेस ने इतनी मेहनत गुड गवर्नेंस में की होती तो इनकी इतनी दयनीय स्थिति नहीं होती।"
विज्ञापन
विज्ञापन


'कांग्रेस ने कभी बंजारा साथियों की सुध नहीं ली'
बीदर में प्रधानमंत्री ने कहा, "करोड़ों माताओं-बहनों के बैंक खाते बीजेपी ने खुलवाए, उसमें सरकारी मदद सीधे पहुंचे यह व्यवस्था बीजेपी ने की, बिना गारंटी मुद्रा लोन मिले ये व्यवस्था बीजेपी ने की, मुफ्त राशन की व्यवस्था बीजेपी ने की... हमारे बंजारा साथियों की कांग्रेस ने कभी सुध नहीं ली लेकिन हमने उनको भी विकास से जोड़ा। बीजेपी के इन सेवा कार्यों के बीच कांग्रेस ने सिर्फ समाज को बांटा। जाति, मत, पंथ के आधार पर बंटवारा किया और शासन के नाम पर सिर्फ तुष्टिकरण को बढ़ावा दिया।" 

'बीदर की 30 हजार बहनें बनीं लखपति दीदी'
"जब तक कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार रही उसने गरीबों के घर बनाने की रफ़्तार धीमी कर दी। डबल इंजन की सरकार बनने के बाद कर्नाटक में गरीबों को 9 लाख के आस पास पक्के घर मिलना तय हुआ। भाजपा ने बीदर में करीब 30 हजार घर बनाए हैं यानी बीदर की 30 हजार बहनों को हमने 'लखपति दीदी' बनाया है।"

'छत्तीसगढ़-राजस्थान में कांग्रेस के वादे जमीन पर नहीं उतरे'
पीएम ने कहा, "कांग्रेस को कभी गरीब की तकलीफ समझ ही नहीं आई, इन्होने कभी गरीबी देखी ही नहीं। कांग्रेस वो दल है जो विकास में भी राजनीति करती है, रोड़े अटकाती है। इन्होंने छत्तीसगढ़ और राजस्थान के किसानों से जो वादे किए वो अभी तक धरती पर उतरे नहीं हैं। कांग्रेस ने इस क्षेत्र के गन्ना किसानों को अपने हाल पर छोड़ दिया था जबकि हम उनकी समस्याओं को प्राथमिकता पर दूर कर रहे हैं।"

जब हमने पीएम किसान सम्मान निधि शुरू की थी तब कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस की सरकार थी। इनको किसानों से कितनी नफरत है देखिए कि ये लाभार्थी किसानों की सूची केंद्र सरकार को भेजने में रुकावटें पैदा करते थे। उनको तकलीफ यह थी इसमें बीच में कोई कटकी नहीं थी, पैसा सीधे किसानों के खाते में जा रहा था।


'कर्नाटक में डबल इंजन की सरकार बेहद जरूरी'
कर्नाटक को देश का नंबर-1 राज्य बनाने के लिए यहां डबल इंजन सरकार का होना बेहद जरूरी है। कांग्रेस की सरकार में हर साल 30 हजार करोड़ रुपये के आसपास विदेशी निवेश कर्नाटक में आता था जबकि बीजेपी की सरकार में अब हर साल करीब 90 हजार करोड़ रुपये का विदेशी निवेश कर्नाटक में आ रहा है। डबल इंजन सरकार का मतलब होता है- डबल बेनिफिट, डबल स्पीड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed