फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi in Karnataka: PM Modi will hold 16 meetings and road shows in Karnataka from April 27

PM Modi in Karnataka: 27 अप्रैल से कर्नाटक के रण में उतरेंगे पीएम मोदी, ताबड़तोड़ करेंगे 16 सभाएं और रोड शो

Tue, 25 Apr 2023 07:37 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 25 Apr 2023 07:37 PM IST
सार

भाजपा सूत्रों के अनुसार, कर्नाटक राज्य इकाई की ओर से प्रधानमंत्री मोदी की 32 रैलियों की मांग की गई थी। लेकिन प्रधानमंत्री की अन्य व्यवस्तताओं को देखते हुए अभी तक 16 जनसभाओं-रोड शो की अनुमति दी गई है...

विज्ञापन
PM Modi in Karnataka: PM Modi will hold 16 meetings and road shows in Karnataka from April 27
कर्नाटक में पीएम मोदी - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अप्रैल से कर्नाटक के चुनावी रण में कूदने जा रहे हैं। वे 27 अप्रैल को वर्चुअल तरीके से कर्नाटक के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद 28 अप्रैल से उनकी जनसभाओं और रोड शो का दौर शुरू होगा, जो सात मई तक चलेगा। इस दौरान वे लगभग 16 जनसभाएं-रोडशो को आयोजित कर भाजपा के पक्ष में चुनावी हवा को बदलने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन

भाजपा सूत्रों के अनुसार, कर्नाटक राज्य इकाई की ओर से प्रधानमंत्री मोदी की 32 रैलियों की मांग की गई थी। लेकिन प्रधानमंत्री की अन्य व्यवस्तताओं को देखते हुए अभी तक 16 जनसभाओं-रोड शो की अनुमति दी गई है। ये सभाएं 28-29 अप्रैल, तीन मई, चार मई, छह मई और सात मई को आयोजित की जाएंगी। ये सभाएं पार्टी के द्वारा उतारे गए नए उम्मीदवारों और लिंगायतों की बहुमत आबादी वाले इलाकों के साथ-साथ पूरे कर्नाटक में होंगी।

विज्ञापन

कर्नाटक में भाजपा को लिंगायत नेताओं की नाराजगी के कारण नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। सत्ता में रहने के कारण एंटी इन्कमबेंसी फैक्टर को भी भाजपा के विरुद्ध बताया जा रहा है। लेकिन भाजपा नेताओं का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमीन पर उतरने के बाद पूरी चुनावी हवा भाजपा के पक्ष में हो जाएगी। पार्टी को उम्मीद है कि वह कर्नाटक में दोबारा सत्ता में आने में कामयाब रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed