फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   PM Modi in Gujarat L and T unit Hazira Surat industrial complex visit other program prime minister speech news

PM Modi In Gujarat: सूरत में औद्योगिक परिसर के दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, हजीरा में बनी है एल एंड टी की इकाई

Fri, 05 Jun 2026 03:46 PM IST
अमन तिवारी एएनआई / पीटीआई, हजीरा (गुजरात)।
एएनआई / पीटीआई, हजीरा (गुजरात)। Published by: अमन तिवारी Updated Fri, 05 Jun 2026 03:46 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी ने सूरत में विकास कार्यों की शुरुआत की और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने गुजरात के सौर ऊर्जा में योगदान की सराहना की और भारत को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प दोहराया।

विज्ञापन
PM Modi in Gujarat L and T unit Hazira Surat industrial complex visit other program prime minister speech news
गुजरात दौरे पर पीएम मोदी - फोटो : एक्स वीडियोग्रैब @पीआईबी

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर हैं। उन्होंने सूरत के हजीरा में एक औद्योगिक इकाई का दौरा कर वहां हो रहे काम का जायजा लिया। हजीरा में लार्सन एंड टुब्रो की इंडस्ट्रियल फैसिलिटी का जायजा लेने के बाद पीएम मोदी सूरत से हजारों करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। ये परियोजनाएं क्षेत्र के बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास को नई मजबूती देंगी। 
विज्ञापन


हजारों करोड़ की परियोजना का हुआ लोकार्पण
सूरत जिले के हजीरा में औद्योगिक कार्यों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा के बाद पीएम मोदी सूरत में करीब 18,800 करोड़ की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। गुजरात में ही उन्होंने वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के पैकेज छह और सात का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने 200 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल का भी उद्घाटन किया। 
विज्ञापन


संबोधन में क्या बोले पीएम मोदी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने स्थानीय चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए गुजरात की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता ने सेवा भाव को समर्थन दिया है और अब हमें विकसित गुजरात से विकसित भारत के संकल्प को पूरा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने सूरत की तारीफ करते हुए इसे सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि एक 'जज्बा' (स्पिरिट) बताया। उन्होंने कहा कि जो सूरत कभी प्लेग जैसी बीमारी से परेशान था, आज वह अपनी सफाई के लिए दुनिया में जाना जाता है। पर्यावरण दिवस का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि गुजरात सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश का नेतृत्व कर रहा है। भारत की कुल रिन्यूएबल एनर्जी में अकेले गुजरात का हिस्सा 20 प्रतिशत है।

दुनिया में चल रहे संकटों पर बात करते हुए पीएम ने कहा कि कोरोना और युद्ध की वजह से पूरी दुनिया में ऊर्जा संकट पैदा हो गया है। पेट्रोल और गैस की कीमतें अस्थिर हैं। इसके बावजूद 140 करोड़ भारतीयों के प्रयास से देश हर चुनौती का मजबूती से सामना कर रहा है। उन्होंने तापी बैराज प्रोजेक्ट और हजीरा को औद्योगिक केंद्र बनाने जैसी योजनाओं पर भी चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना
संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर कड़ा हमला करते हुए कहा, कांग्रेस बीते 12 वर्षों से अराजकता और अनिश्चितता फैलाकर अपने लिए अवसर खोज रही है। लेकिन देश की जनता उसे बार-बार करारा जवाब दे रही है। गुजरात के लोगों ने तो कांग्रेस को हाशिये पर धकेल दिया है। हां कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां भी जनता कांग्रेस के कुशासन से तंग आ गई है। अभी अभी हिमाचल में भी स्थानीय निकाय के चुनाव हुए, वहां कांग्रेस की सरकार है। लेकिन वहां कांग्रेस बुरी तरह हार गई। हिमाचल की जनता ने कांग्रेस के कुशासन को नकार दिया है। इससे पहले हरियाणा के निकाय चुनाव में कांग्रेस को हार मिली और पंजाब के लोगों ने भी कांग्रेस को स्पष्ट संदेश दे दिया है।

हजीरा को देश में एक बड़े समुद्री औद्योगिक केंद्र के तौर पर विकसित किया जा रहा है और यह आत्मनिर्भरता के एक अहम केंद्र के रूप में उभर रहा है।हालांकि, कुछ निराशावादी लोग 'आत्मनिर्भर भारत' पहल का मज़ाक उड़ाते हैं और आत्मनिर्भरता के प्रति देश के संकल्प को कमज़ोर करने की कोशिश करते हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने देश को हमेशा दूसरों पर निर्भर बनाए रखा। वे यह भूल जाते हैं कि जो देश दूसरों पर निर्भर रहता है, वह कभी भी तरक्की की उस ऊंचाई तक नहीं पहुँच सकता जिसका वह हकदार है।


लक्षद्वीप की चार परियोजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन
सूरत के बाद प्रधानमंत्री दमन पहुंचेंगे। वहां वह नमो हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। दमन में कुल 2,970 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत होनी है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप के लिए करीब 885 करोड़ रुपये की चार परियोजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास किया। इन योजनाओं में कल्पेनी और कदमत द्वीप के बंदरगाहों का विकास शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed