फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi In Forbes Most Powerful People List xi jinping on second position  

फोर्ब्स सूची: दुनिया की टॉप-10 ताकतवर हस्तियों में शुमार हुए PM मोदी, दूसरे नंबर पर जिनपिंग

Thu, 10 May 2018 05:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 10 May 2018 05:08 AM IST
विज्ञापन
 PM Modi In Forbes Most Powerful People List xi jinping on second position  

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोर्ब्स पत्रिका की सूची में दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में जगह मिली है। उन्हें विश्व के शीर्ष 10 प्रभावशाली लोगों में नौंवे नंबर पर शुमार किया गया है।

विज्ञापन


फोर्ब्स ने अपने बयान में कहा है कि मोदी का नोटबंदी वाला फैसला देश में भ्रष्टाचार खत्म करने की दिशा में बड़ कदम रहा। दुनिया के 75 सबसे ताकतवर लोगों की सूची में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पीछे छोड़ते हुए पहली बार नंबर-1 पर पहुंचे हैं। जबकि डोनाल्ड ट्रंप को तीसरे स्थान पर संतुष्ट होना पड़ा है। 
विज्ञापन


मोदी ने दुनिया के कई शीर्ष लोगों को पछड़कार नौवां स्थान पाया है। इनमें फेसबुक सीईओ मार्क जुगरबर्ग (13वीं रैंक), ब्रिटिश पीएम टेरेजा मे (14वीं रैंक) पीएम केकियांग (15वीं रैंक) और एप्पल सीईओ टिम कुक (24वीं रैंक) हैं। मोदी के बाद फोर्ब्स इस सूची में दूसरे भारतीय कारोबारी मुकेश अंबानी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबानी को 32वां स्थान मिला है जबकि भारतीय मूल के माइक्रोसॉफ्ट सीईओ सत्या नडेला 40वें पायदान पर हैं। फोर्ब्स ने कहा है कि मोदी दुनिया के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले देश में बेहद लोकप्रिय बने हुए हैं। 


मोदी को जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयासों में भी एक प्रमुख शख्सियत के रूप में उभरते हुए बताया गया। पत्रिका के मुताबिक, बीते बर्षों में अमेरिकी राष्ट्रपति और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करके भारत के पीएम वैश्विक नेता बनकर उभरे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed