फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi in dwarka rally target congress scam visit ancient dwarika city

PM Modi: 'कांग्रेस में देश के विकास की इच्छाशक्ति ही नहीं', द्वारका में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी

Sun, 25 Feb 2024 03:56 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, द्वारका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, द्वारका Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 25 Feb 2024 03:56 PM IST
सार

पीएम मोदी ने आज सुदर्शन सेतु का उद्घाटन किया। इस पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा यह पुल सिर्फ एक सुविधा नहीं है बल्कि ये इंजीनयरिंग का अद्भुत नमूना भी है। 

विज्ञापन
pm modi in dwarka rally target congress scam visit ancient dwarika city
पीएम मोदी - फोटो : एक्स/नरेंद्र मोदी

विस्तार

गुजरात दौरे पर पीएम मोदी आज द्वारका गए। जहां उन्होंने द्वारकाधीश मंदिर में पूजा अर्चना की और उसके बाद समुद्र में डूबी प्राचीन द्वारका नगरी के भी दर्शन किए। द्वारका में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने द्वारका नगरी के दर्शन को आलौकिक अनुभव बताया और कहा कि वह इस अनुभव को हमेशा याद रखेंगे। पीएम मोदी ने कहा 'आज जो मैंने अनुभव किया, वो हमेशा मेरे साथ रहेगा। मैं समुद्र के भीतर गया और प्राचीन द्वारका नगरी के दर्शन किए। समुद्र के भीतर मैंने दिव्यता का अनुभव किया।'
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि 'मैंने द्वारकाधीश के सामने शीश झुकाया। मैं मोर के पंख भी अपने साथ लेकर गया था और उन्हें भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में समर्पित किया। मैं हमेशा से वहां जाने का इच्छुक था और द्वारका नगरी के अवशेषों को छूना चाहता था, आज मैं भावुक हूं क्योंकि मेरा दशकों पुराना सपना पूरा हो गया है।' पीएम मोदी ने आज सुदर्शन सेतु का उद्घाटन किया। इस पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा यह पुल सिर्फ एक सुविधा नहीं है बल्कि ये इंजीनयरिंग का अद्भुत नमूना भी है। निर्माण इंजीनयिरिंग के छात्रों को यहां आकर सुदर्शन सेतु को देखना चाहिए। यह भारत का सबसे लंबा केबल पुल है।
विज्ञापन


विपक्ष पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री ने कहा 'जब मैंने नया भारत बनाने की गारंटी दी तो विपक्ष मुझे गाली देने लगा और इसे नकार दिया। आज सभी लोग नए भारत को अपनी आंखों के सामने बनते देख रहे हैं। जिन्होंने लंबे समय से देश पर राज किया, उनके पास इच्छा शक्ति ही नहीं थी, उनकी सोच सिर्फ आम जनता को बातें सुनाने की ही थी। कांग्रेस ने सिर्फ एक परिवार को समृद्ध किया। उनकी सारी सोच सिर्फ पांच साल के लिए सरकार बनाने और घोटालों को छिपाने तक सीमित थी। 2014 से पहले वे भारत को 11वीं अर्थव्यवस्था बना पाए। जिस बजट से इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास होना चाहिए था, उसे घोटालों के जरिए लूटा गया। कांग्रेस ने 2जी घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला, हेलीकॉप्टर घोटाला, सबमरीन घोटाला किया। कांग्रेस ने देश की हर जरूरत से मुंह फेरा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा 'जब आपने मुझे दिल्ली भेजा तो मैंने वादा किया था कि देश को और लुटने नहीं दूंगा। कांग्रेस के समय हुए हजारों करोड़ के घोटालों पर रोक लगी। बीते 10 वर्षों में देश पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। पूरे देश में निर्माण कार्य हो रहे हैं। हमारे तीर्थ स्थल आधुनिक हो रहे हैं। भारत के मेगा प्रोजेक्ट्स से दुनिया में भारत की छवि तेजी से उभर रही है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed