विंग कमांडर के देश लौटने पर बोले पीएम मोदी: अब 'अभिनंदन' का अर्थ बदल जाएगा
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि हिंदुस्तान जो भी करेगा दुनिया उसे गौर से देखती है। भारत की ताकत है कि वो डिक्शनरी के शब्दों का अर्थ बदल देता है। कभी अभिनंदन का अर्थ होता था शुभकामनाएं और अब अभिनंदन का अर्थ ही बदल जाएगा। ये बातें प्रधानमंत्री ने दिल्ली में कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी इंडिया 2019 की कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहीं।
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
PM Modi at 'Construction Techonolgy India'19' in Delhi: Hindustan jo bhi karega, duniya use gaur se dekhti hai. Is desh ki takat hai ki dictionary ke shabdon ke arth badal deta hai. Kabhi '#Abhinandan' ka angrezi hota tha 'Congratulation', ab 'Abhinandan' ka arth badal jaayega. pic.twitter.com/vit3RTCXBS
— ANI (@ANI) March 2, 2019
हाउसिंग सेक्टर को गति दें
प्रधानमंत्री ने कहा कि आपकी मदद के लिए हमारी सरकार हर कदम पर अपके साथ है। भारत उन देशों में शामिल है, जहां बहुत तेजी से शहरीकरण हो रहा है। हाउसिंग सेक्टर को न्यू इंडिया की ऊर्जा और आवश्यकता के हिसाब से गति दें, इसके लिए देश और दुनिया में कंस्ट्रक्शन से जुड़ी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी है उसका इस्तेमाल करें। हमारी सरकार के कार्यकाल में 1.3 करोड़ घरों का निर्माण कराया गया है। पिछली सरकार ने केवल 25 लाख घरों का निर्माण कराया था।
उन्होंने कहा कि वह दूसरी बार हाउसिंग सेक्टर से जुड़े लोगों से बातचीत कर रहे हैं। इससे सरकार की आप सबसे जुड़ने की इच्छा का पता चलता है। ताकि आपके अच्छे काम के बारे में अधिक जाना जा सके, अापके सुझाव जान सकें और हाउसिंग सेक्टर में आपके सहयोग को जान सकें।
प्रधानमंत्री ने कहा हमारी सरकार ने हाउसिंग सेक्टर की शक्ल बदलने के लिए 7 फ्लैगशिप योजनाओं पर एक साथ काम किया है। हम ये भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि घरों में बिजली, उज्जवला कनेक्शन और अन्य सुविधाएं हों।
फंडिंग के साथ-साथ भारत के इतिहास में पहली बार हाउसिंग सेक्टर को, रियल एस्टेट सेक्टर को स्पष्ट कानूनों का सहारा मिल सके, इसके लिए भी काम किया गया है। रेरा से इस सेक्टर में पारदर्शिता आई है और ग्राहकों का भरोसा मजबूत हुआ है। होम लोन पर ब्याज दर पहले के मुकाबले कम हुए हैं, 5 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं।
जीएसटी को कम किया
उन्होंने कहा कि जीएसटी ने भी रियल एस्टेट के कारोबार को ग्राहकों और खरीददारों दोनों के लिए आसान किया है। हाल में कंस्ट्रक्शन सेक्टर पर जीएसटी को कम किया गया है। किफायती घरों पर जीएसटी 8 प्रतिशत से घटाकर 1 प्रतिशत किया गया है।
लोगों के अपने घर का सपना पूरा करने के लिए हम टेक्नोलॉजी के साथ-साथ दूसरी व्यवस्थाओं को भी बदल रहे हैं। टैक्स से जुड़े नियमों में बदलाव कर रहे हैं। ये इसलिए किया जा रहा है, जिससे मध्यम वर्ग के पास घर खरीदने के लिए ज्यादा पैसा बचे और घर की कीमतें भी कम हों।
फंडिंग के साथ-साथ देश के इतिहास में पहली बार हाउसिंग सेक्टर और रियल एस्टेट सेक्टर को स्पष्ट कानूनों का सहारा मिल सके, इसके लिए भी हम काम कर रहें हैं। रेरा (RERA) से इस सेक्टर में पारदर्शिता आई है।
एक घर केवल दीवार नहीं है
प्रधानमंत्री ने कहा कि एक घर केवल दीवार नहीं है, यह वो जगह है जहां सपने देखने की शक्ति आती है और आकांक्षाएं पूरी होती हैं। यह गरिमा और सुरक्षा से जुड़ा होता है।