फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Gujarat Visit Participate In Many Programmes on Day 2 Know Today Full Schedule News In Hindi

PM Modi: पीएम मोदी बोले- विकसित भारत को सुनिश्चित करेंगे आधुनिक शहर, आत्मनिर्भर भारत के लिए आज बड़ा दिन

Fri, 30 Sep 2022 01:02 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 30 Sep 2022 01:02 PM IST
सार

पीएम मोदी ने अहमदाबाद में कहा, आज 21वीं सदी के भारत के लिए अर्बन कनेक्टिविटी के लिए और आत्मनिर्भर होते भारत के लिए एक बहुत बड़ा दिन है। 21वीं सदी के भारत को देश के शहरों से नई गति मिलने वाली है।

विज्ञापन
PM Modi Gujarat Visit Participate In Many Programmes on Day 2 Know Today Full Schedule News In Hindi
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात में हैं। अहमदाबाद में उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, देश के शहरों के विकास पर इतना अधिक फोकस, इतना बड़ा निवेश इसलिए किया जा रहा है क्योंकि ये शहर, आने वाले 25 साल में विकसित भारत के निर्माण को सुनिश्चित करने वाले हैं। उन्होंने कहा, पुराने शहरों में सुधार और उनके विस्तार पर फोकस के साथ-साथ ऐसे नए शहरों का निर्माण भी किया जा रहा है, जो ग्लोबल बिजनेस डिमांड के अनुसार तैयार हो रहे हैं। आज 21वीं सदी के भारत के लिए अर्बन कनेक्टिविटी के लिए और आत्मनिर्भर होते भारत के लिए एक बहुत बड़ा दिन है। 21वीं सदी के भारत को देश के शहरों से नई गति मिलने वाली है।

विज्ञापन


इससे पहले पीएम मोदी ने गांधी नगर में देश की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने अहमदाबाद में कहा, वंदे भारत एक हवाई जहाज की तुलना में ट्रेन के अंदर 100 गुना कम शोर करता है। जो लोग उड़ानों में यात्रा करने के आदी हैं, वे वंदे भारत ट्रेन का अनुभव करने के बाद इसे पसंद करेंगे। शहर में ट्रांसपोर्ट का सिस्टम आधुनिक हो, कनेक्टिविटी हो, यातायात का एक साधन दूसरे को सपोर्ट करे, ये किया जाना आवश्यक है। आज गांधीनगर का रेलवे स्टेशन दुनिया के किसी भी एयरपोर्ट से कम नहीं है। उन्होंने कह, भारत सरकार ने अहमदाबाद रेलवे स्टेशन को भी आधुनिक बनाने की स्वीकृति दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed