फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pm modi greets cabinet Minister and LJP leader Ram vilas paswan on his Birthday

पीएम मोदी ने रामविलास पासवान के जन्मदिवस पर दी बधाई, देशवसियों को दीं गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं

Sun, 05 Jul 2020 11:45 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 05 Jul 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
Pm modi greets cabinet Minister and LJP leader Ram vilas paswan on his Birthday
रामविलास पासवान और पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी के नेता रामविलास पासवान को जन्मदिन पर बधाई दी। मोदी ने कहा कि पासवान का प्रशासनिक अनुभव और महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दों को लेकर उनकी सोच सरकार के लिए एक अहम पूंजी है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘मंत्रिमंडल के मेरे वरिष्ठ सहयोगी श्री रामविलास पासवान जी को उनके जन्मदिवस की शुभकामनाएं। पासवान जी का प्रमुख नीतिगत मुद्दों पर प्रशासनिक अनुभव और अंतर्दृष्टि हमारी सरकार के लिए एक बड़ी संपत्ति है। सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान बहुत ही महत्वपूर्ण है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।'
विज्ञापन


पासवान का जन्म बिहार के खगड़िया जिले में पांच जुलाई 1946 को हुआ था।

 


प्रधानमंत्री ने देशवसियों को दीं गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए रविवार को कहा कि यह उन गुरुओं को सम्मान देने का दिन है, जिन्होंने हमारे जीवन को सार्थक बनाया।



प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की ढेरों शुभकामनाएं। जीवन को सार्थक बनाने वाले गुरुओं के प्रति सम्मान प्रकट करने का आज विशेष दिन है। इस अवसर पर सभी गुरुजनों को मेरा सादर नमन।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed