फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pm Modi Green Signal to Howrah New Jalpaiguri Vande Bharat Express

Vande Bharat : पीएम मोदी ने बंगाल को दी वंदे भारत की सौगात, बोले- माफी चाहूंगा, निजी कारणों से नहीं आ सका

Fri, 30 Dec 2022 01:05 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 30 Dec 2022 01:05 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोलकाता में वन्दे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर उसे देश को समर्पित किया।
 

विज्ञापन
Pm Modi Green Signal to Howrah New Jalpaiguri Vande Bharat Express
पीएम मोदी ने वंदेभारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोलकाता में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर उसे देश को समर्पित किया। यह वंदे भारत ट्रेन एक जनवरी से बंगाल के हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी रूट तक का सफर तय करेगी। इस वंदे भारत सुपरफास्ट ट्रेन में हर तरह की आधुनिक सुविधाएं होंगी। वहीं वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने के बाद पीएम मोदी ने अपना संबोधन भी दिया। पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल की पुण्य धरती को आज मेरे लिए नमन करने का असवर है। बंगाल के कण-कण में आजादी का इतिहास समाया हुआ है। जिस धरती से 'वंदे मात्रम' का जयघोष हुआ वहां से 'वंदे भारत' को हरी झंडी दिखाई गई।

विज्ञापन


मैं निजी कारणों से बंगाल नहीं आ सका: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आज मुझे आप सब के बीच रूबरू होना था, लेकिन निजी कारणों की वजह से मैं आप सब के बीच नहीं आ पाया हूं। इसके लिए क्षमा चाहता हूं। देश की आजादी के 'अमृत महोत्सव' में देश ने 475 'वंदे भारत ट्रेन' शुरू करने का संकल्प लिया था।  आज इसी में से एक हावड़ा को न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ने वाली 'वंदे भारत' शुरू हुई है।
विज्ञापन


आज 30 दिसंबर की तारीख इतिहास में अपना महत्व: पीएम मोदी
आज 30 दिसंबर की तारीख का भी इतिहास में अपना बहुत महत्व है। 30 दिसंबर, 1943 के दिन ही नेताजी सुभाष ने अंडमान में तिरंगा फहराकर भारत की आजादी का बिगुल फूंका था। इस घटना के 75 वर्ष होने पर साल 2018 में, मैं अंडमान गया था। नेताजी के नाम पर एक द्वीप का नामकरण भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण के लिए रिकॉर्ड निवेश: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी में भारत के तेज विकास के लिए भारतीय रेलवे का तेज विकास और सुधार जरूरी है। केंद्र सरकार भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण के लिए रिकॉर्ड निवेश कर रही है। अब भारत में वंदे भारत एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस जैसी आधुनिक ट्रेनें बन रही हैं। अगले 8 साल में हम रेलवे को आधुनिकीकरण की नई यात्रा पर देखेंगे। 

पिछले 8 सालों में मेट्रो का दो दर्जन शहरों में विस्तार
2014 से पहले देश में कुल मेट्रो नेटवर्क 250 किमी से भी कम था। केंद्र सरकार ने इसको बदलने का प्रयास किया और पिछले 8 सालों में मेट्रो का दो दर्जन शहरों में विस्तार किया। आज देश के अलग-अलग शहरों में लगभग 800 किमी ट्रेक पर मेट्रो चल रही है और 1000 किमी नए मेट्रो रूट पर काम चल रहा है।



सीएम ममता ने जताया दुख
वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने से पहले ममता बनर्जी ने पीएम मोदी की मां हीराबा के निधन पर शोक जताया। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री जी आज आपके लिए बहुत दुखद दिन है। मैं भगवान से प्रार्थना करूंगी की आपको यह दुख सहन करने की क्षमता दे। मैं आपसे अनुरोध करूंगी कि आप इस कार्यक्रम को छोटा रखें क्योंकि आप अभी अपनी मां के अंतिम संस्कार से आए हैं।

पीएम मोदी के कार्यक्रम में लगे जय श्रीराम के नारे, भड़कीं ममता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वंदेभारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाए जिसके बाद सीएम ममता बनर्जी भड़क गईं।

वंदे भारत एक्सप्रेस की टाइमिंग
 वंदे भारत ट्रेन हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी तक का सफर लगभग 7.5 घंटे में पूरी करेगी। यह ट्रेन सुबह छह बजे हावड़ा स्टेशन से रवाना होगी और दोपहर 1.30 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी। न्यू जलपाईगुड़ी में लगभग एक घंटे तक रुकने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 2.30 बजे यहां से रवाना होगी और रात 10 बजे कोलकाता पहुंचेगी।


वंदे भारत की टिकट बुकिंग
नीले और सफेद रंग की इस ट्रेन का टिकट पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) और इंटरनेट के जरिए बुक किया जा सकता है। यात्री तत्काल टिकट भी बुक कर सकते हैं क्योंकि इस ट्रेन में कोटा उपलब्ध है। हालांकि, कोई रियायती बुकिंग की अनुमति नहीं है।

एसी चेयर कार (सीसी) का किराया:
HWH से NJP तक - 1565 रुपये
एचडब्ल्यूएच से बोलपुर तक - 650 रुपये
एचडब्ल्यूएच से मालदा टाउन तक - 950 रुपये
एचडब्ल्यूएच से बारसोई तक - 1,090 रुपये

एग्जीक्यूटिव चेयर कार (ईसी) किराया :-
HWH से NJP तक - 2,825 रुपये
एचडब्ल्यूएच से बोलपुर तक - 1,170 रुपये
एचडब्ल्यूएच से मालदा टाउन तक - 1,775 रुपये
एचडब्ल्यूएच से बारसोई तक - 2,060 रुपये


ट्रेन में कुल कितनी सीटें
एक्जीक्यूटिव चेयर कार (ईसी) में कुल 69 सीटें हैं जबकि सामान्य बुकिंग के लिए एसी चेयर कार में 903 सीटें उपलब्ध हैं।

नदियों की सफाई पर हमारा ध्यान: पीएम
पीएम ने कहा कि गंगा समेत अन्य नदियों की सफाई और पुनरुद्धार पर केंद्र सरकार का पूरा जोर है। बंगाल में इससे जुड़ी 11 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिसमें कोलकाता में आदिगंगा का पुनरुद्धार भी शामिल है। पीएम ने कहा कि यह कोलकाता के लिए अहम है। पीएम ने इसके लिए 1585 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत विकसित की जाने वाली पांच सीवरेज बुनियादी ढांचा परियोजनाओं (आठ सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और 80 किलोमीटर नेटवर्क) की आधारशिला भी रखीं। इन परियोजनाओं से बंगाल में 190 एमएलडी नई एसटीपी क्षमता बढ़ेगी। इन परियोजनाओं से उत्तर बैरकपुर, हुगली- चंचुड़ा, कोलकाता नगर निगम क्षेत्र- गार्डनरीच और आदि गंगा और महेशतला के क्षेत्रों को लाभ होगा।पीएम ने इसके अलावा श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय जल और स्वच्छता संस्थान (डीएसपीएम-निवास) का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा वह 990 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के तहत विकसित सात सीवरेज बुनियादी ढांचा परियोजनाओं (20 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और 612 किलोमीटर नेटवर्क) का उद्घाटन किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed