फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi gives Amrit Mahotsav awards to three states and one union territory

PM Modi: तीन राज्यों-एक केंद्र शासित प्रदेश को अमृत महोत्सव पुरस्कार, तीन मंत्रालयों को भी किया सम्मानित

Wed, 01 Nov 2023 05:57 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 01 Nov 2023 05:57 AM IST
सार

प्रधानमंत्री ने भारत की वीरता की कई गाथाओं पर प्रकाश डाला और शहीद भगत सिंह के योगदान की चर्चा की। उन्होंने बताया कि किस तरह प्रत्येक नागरिक मातृभूमि की मिट्टी से गहराई से जुड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा, जीवन क्या है अगर वह भारत की मिट्टी का ऋण नहीं चुका रहा है।
 

विज्ञापन
PM Modi gives Amrit Mahotsav awards to three states and one union territory
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरी माटी मेरा देश अभियान की अमृत कलश यात्रा के समापन के साथ ही आजादी का अमृत महोत्सव समारोह का भी समापन हो गया। इस अभियान के दौरान देशभर में कई कार्यक्रम और समारोह आयोजित किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में शामिल हुए और अभियान के दौरान शीर्ष प्रदर्शन करने वाले तीन राज्यों व एक केंद्र शासित प्रदेश के साथ-साथ तीन मंत्रालयों को आजादी का अमृत महोत्सव पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए जम्मू-कश्मीर, गुजरात और संयुक्त रूप से हरियाणा व राजस्थान को तीसरे स्थान के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं, विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और संयुक्त रूप से तीसरे स्थान के लिए रेल मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय को पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री ने इन राज्यों, केंद्र शासित प्रदेश और मंत्रालयों को बधाई दी। उन्होंने महात्मा गांधी की दांडी यात्रा से प्रेरित आजादी का अमृत महोत्सव की 12 मार्च 2021 को शुरुआत को याद किया। उन्होंने कहा कि दांडी मार्च ने आजादी की लौ को फिर से प्रज्वलित किया, जबकि अमृत काल भारत की 75 साल पुरानी विकास यात्रा का संकल्प बन रहा है।
विज्ञापन


पीएम बोले, मिट्टी का ऋण न चुकाया तो जीवन क्या
प्रधानमंत्री ने भारत की वीरता की कई गाथाओं पर प्रकाश डाला और शहीद भगत सिंह के योगदान की चर्चा की। उन्होंने बताया कि किस तरह प्रत्येक नागरिक मातृभूमि की मिट्टी से गहराई से जुड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा, जीवन क्या है अगर वह भारत की मिट्टी का ऋण नहीं चुका रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजपथ से कर्तव्य पथ तक यात्रा की
प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा, आज़ादी का अमृत महोत्सव के दौरान, देश ने राजपथ से कर्तव्य पथ तक की यात्रा पूरी की। हमने गुलामी के कई प्रतीकों को भी हटा दिया। उन्होंने इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष बोस की प्रतिमा, नौसेना के नए प्रतीक चिन्ह, अंडमान और निकोबार के द्वीपों के प्रेरक नाम, जनजातीय गौरव दिवस की घोषणा, साहिबजादे की स्मृति में वीर बाल दिवस और हर साल 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाने के निर्णय का उल्लेख किया।


प्रधानमंत्री ने घर-घर तक बड़ा संदेश दिया : ठाकुर
अमृत कलश यात्रा के समापन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जब देश के करोड़ों घरों से आई मिट्टी को प्रधानमंत्री मोदी ने नमन करके तिलक किया, तब उन्होंने देश के घर-घर तक एक बड़ा संदेश दिया है। इस कार्यक्रम का प्रतिफल इतना विराट और विशाल होगा कि युगों-युगों तक हमारी आने वाली पीढ़ियों को देश प्रेम की प्रेरणा देता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed